• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन. आयोजित जन आरोग्य शिविर में 76 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज

JK Gupta by JK Gupta
September 20, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@बद्री प्रसाद…..


राबर्ट्सगंज विकास खंड के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलखन में रविवार को आयोजित साप्ताहिक मुख्यमंत्री जन आरोग्य शिविर में 76 महिला,पुरुष और बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।शिविर में आए सभी मरीजों की जांच के बाद उन्हें मुफ्त दवाएं भी वितरित की गई।

Advertisement
Advertisement

इस शिविर का उद्देश्य था ग्रामीण और पहाड़ी सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए गरीब और जरूरतमंद मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना।कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की भी जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक दवाएं और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

जांच के दौरान मरीजों का एचबी,ब्लड शुगर,एचआईवी, टाइफॉइड,मलेरिया आदि का परीक्षण किया गया।अधिकांश मरीज मलेरिया, टाइफॉइड,सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी मौसमी बीमारियों से पीड़ित पाये गये।शिविर में डाक्टर राकेश कुमार,फार्मासिस्ट राकेश सिंह राणा,लैब टेक्नीशियन मनीष राय,एएनएम सुनीता विश्वकर्मा एवं सितारा देवी,स्वास्थ्यकर्मी राजेश कुमार तथा दाई सोमरी देवी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की सहभागिता सराहनीय रही।..

Advertisement
Advertisement
Previous Post

कोन. रेल चलाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष बने लक्ष्मी जायसवाल

Next Post

सोनभद्र. गणपति बप्पा की विदाई में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजा बेलाटाड़ बाजार

Next Post

सोनभद्र. गणपति बप्पा की विदाई में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजा बेलाटाड़ बाजार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.