मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी…….

नगर पंचायत ओबरा के नवागत ईओ आशुतोष त्रिपाठी ने शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कार्यालय के कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और नगर पंचायत की प्रशासनिक व्यवस्था, चल रही विकास योजनाओं तथा जनहित से जुड़े कार्यों की जानकारी ली।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्रवण पासवान ने नवागत ईओ आशुतोष त्रिपाठी को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद नवागत ईओ ने कर्मचारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि नगर की स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, जल निकासी, सड़क प्रकाश व्यवस्था तथा नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

साथ ही आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान भी सुनिश्चित किया जाएगा। मौके पर लिपिक सुधांशु मिश्रा, राजेश यादव, राजीव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।






