@जे0 के0……

Sonbhadra । नगवा विकास खंड के बिजवार ग्राम पंचायत में लगा 63 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने से पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। भीषण उमस और गर्मी के बीच बिजली न रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दिन-रात बिजली गुल रहने से पेयजल संकट भी गहरा गया है, वहीं छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर जलने के बाद कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को इसकी सूचना दी गई, लेकिन अब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है।

बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों के घरों में अंधेरा छाया हुआ है तथा दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उमस भरी गर्मी में बिना बिजली के रहना मुश्किल हो गया है। मोबाइल चार्ज करने से लेकर पानी की व्यवस्था तक प्रभावित हो गई है। उन्होंने विद्युत विभाग से जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

इस संबंध में ग्रामीण निजाम, गुलाबद्दीन, अजीज, जुरमत, लालता, रियासत, मुसाअली, अजीज, शिवमूरत सहित अन्य लोगों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो उन्हें आंदोलन करने के लिए विवश होना पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से तत्काल समस्या का समाधान कर गांव में बिजली आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है।





