@जेo केo/सोनभद्र ……

Sonbhadra । घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खुटहा-सिरसाई गांव में खड़ी ऑटो से बैटरी चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बताया गया कि यह घटना बीते 5 अप्रैल की रात की है। इस संबंध में 6 अप्रैल को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की थी।
कस्बा चौकी इंचार्ज त्रिभुवन राय के अनुसार, सिरसाई गांव निवासी गोविंद ओझा उर्फ रामायन (पुत्र चंद्रमा ओझा) तथा लवकुश (पुत्र छोटेलाल) के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने बुधवार को बिसरेखी के पास से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ धारा 303(2) व 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।
