दुद्धी/सोनभद्र.@मोहम्मद इब्राहिम….

बुधवार को नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन गहमा-गहमी के बीच नामांकन प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई।मंगलवार और बुधवार को चली नामांकन प्रक्रिया में कुल 15 नामांकन दाखिल हुए।अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर मुकाबले को रोचक बना दिया हैं। अध्यक्ष पद के लिए शिवशंकर प्रसाद एड तथा रामलोचन तिवारी एड शामिल हैं, जबकि सचिव पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया हैं जिसमें अंजनी सिंह एवं ज्ञानी सिंह शामिल हैं।
इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष 20 वर्ष से ऊपर के लिए सत्यनारायण यादव एड, उपाध्यक्ष 10 वर्ष के लिए राजीव मिश्र एवं रामलखन सिंह तथा सह सचिव प्रकाशन के लिए अभिनाथ यादव, सह सचिव पुस्तकालय राहुल अग्रहरी ने नामांकन दाखिल किया हैं।कोषाध्यक्ष पद हेतु नीरज कुमार।कनिष्ठ उपाध्यक्ष हेतु आदर्श कुमार और अभिनय तथा गर्वर्निंग काऊंसिल कनिष्ठ परमानंद सिंह, देवकुमार शर्मा तथा राकेश कुमार ने अपना -अपना नामांकन दाखिल किया।
इल्डर कमेटी चेयरमैन/मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को नामांकन एवं दाखिला की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई हैं।
सहायक चुनाव अधिकारी मनोज मिश्रा, सुखसागर यादव, विनोद वर्मा व मोहर सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि 9 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जाँच की जाएगी एवं आपत्ति ली जाएगी, जबकि 10 को नामांकन पत्रों की वापसी तथा को वैध उम्मीदवारों की सूचि जारी कर दी जाएगी।उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल दिन सोमवार को सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक मतदान होगा, मतदान के आधे घंटे बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी और उसी दिन परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।