अनपरा/सोनभद्र.@उमेश सिंह….

ब्लॉक स्तरीय “स्कूल चलो अभियान” के तहत कम्पोजिट विद्यालय औराडांड में जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सरजू बैसवार एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, अभिभावक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। रैली के दौरान “हर बच्चा स्कूल जाए, शिक्षा से जीवन उज्ज्वल बनाए” का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सरजू बैसवार ने कहा कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में सरकार के साथ-साथ अभिभावकों और समाज के हर वर्ग का सहयोग जरूरी है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा को साकार करने के लिए शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की।यह अभियान बच्चों को विद्यालय से जोड़ने और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल
