घोरावल/सोनभद्र.@विजय अग्रहरी…….

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के नेशनल कोऑर्डिनेटर और छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता बुधवार को घोरावल विधानसभा क्षेत्र कुसुम्हा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल बियार ट्रस्ट द्वारा आयोजित सामाजिक न्याय सम्मेलन में प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता पूर्व मंत्री और विशिष्ट अतिथि सेतराम केशरी प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग ने मंगल बियार की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के पूर्व से ही कांग्रेस ने सदैव सामाजिक न्याय, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के लिए काम किया। आजादी के बाद कांग्रेस सरकारों ने सदैव दबे कुचले पिछड़े अल्पसंख्यक वर्ग के लिए काम किया। कांग्रेस ने सदैव दलित और पिछड़े वर्ग के नेताओं का सम्मान किया। कांग्रेस की सरकार बनने पर दलित नेता कांशीराम को भारत रत्न प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बियार समाज को राजनीति में सहभागिता और सम्मान दिलाने का आश्वासन दिया।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल बियार स्मारक प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में इस मौके पर अशोक यादव, शीतल पटेल, सूरज वर्मा, रामेश्वर यादव, युवक कांग्रेस के नेता आशुतोष दुबे ने सामाजिक न्याय के संबंध में कांग्रेस के योगदान का वर्णन किया। आयोजक मोहन बियार ने कार्यक्रम का संचालन किया।
इस मौके पर सीताराम बियार, शंकर प्रसाद, गुलाब प्रसाद बियार, संत कुमार बियारउमेश कुमार बियार, सेराज हुसैन, राहुल सिंह पटेल, रामरुप शुक्ल, रामेश्वर यादव, दशरथ सिंह पटेल, रामरक्षा भारती, रामविलास, राजमनी इत्यादि मौजूद रहे।