• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बागेश्वर धाम पहुंचीं ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर, बोलीं- भारतीय संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाना है लक्ष्य

Admin by Admin
September 20, 2026
in मनोरंजन
0
बागेश्वर धाम पहुंचीं ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर, बोलीं- भारतीय संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाना है लक्ष्य


Last Updated:September 20, 2026, 16:24 IST

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर हाल ही में मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने धाम की व्यवस्थाओं और वहां चल रही अलग-अलग सेवाओं को देखा. अनुप्रिया ने अपनी फिल्म के सफर से लेकर गुरुजी से मिले मार्गदर्शन और भविष्य की योजनाओं पर भी बात की. उन्होंने कहा कि उनका मकसद सिर्फ फिल्में बनाना नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और मूल्यों को दुनिया तक पहुंचाना है.

ख़बरें फटाफट

बागेश्वर धाम पहुंचीं 'हनुमान अंश' की प्रोड्यूसर, संस्कृति को लेकर कही ये बात  Zoom

अनुप्रिया नागर ने बयां की फीलिंग्स

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश के छतरपुर में स्थित बागेश्वर धाम इन दिनों श्रद्धालुओं के साथ-साथ फिल्म और मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों के बीच भी चर्चा में है. हाल ही में नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर बागेश्वर धाम पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने धाम में चल रही अलग-अलग सेवाओं और व्यवस्थाओं को देखा. साथ ही उन्होंने अपनी फिल्म, गुरुजी से मिले मार्गदर्शन और आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर भी बात की.

अनुप्रिया नागर ने उन खबरों पर भी सफाई दी, जिनमें कहा जा रहा था कि वह बागेश्वर धाम या बागेश्वर महाराज पर फिल्म बनाने जा रही हैं. उन्होंने इसे गलतफहमी बताया. अनुप्रिया ने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई ऐलान नहीं किया है.

यहां आने के बाद अलग ही एनर्जी है

अनुप्रिया ने बताया कि बागेश्वर धाम और गुरुजी के प्रति उनकी गहरी आस्था है. यहां आने पर उन्हें ऐसा लगता है जैसे वह अपने परिवार के बीच आई हों. हालांकि, भविष्य में इस विषय पर फिल्म बनाने को लेकर उन्होंने अभी कोई निश्चित घोषणा नहीं की है. उन्होंने कहा कि आगे जो भी काम होगा, उसमें गुरुजी के मार्गदर्शन और आशीर्वाद की इच्छा जरूर रहेगी. बागेश्वर धाम में अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए अनुप्रिया ने कहा कि वह दूसरी बार यहां आई हैं. उनके मुताबिक, धाम की ऊर्जा और यहां लोगों की आस्था को उन्होंने खुद महसूस किया है. उन्होंने यहां कुछ समय बिताने के साथ धाम की अलग-अलग व्यवस्थाओं को भी देखा.

‘हनुमान अंश’ को लेकर भी किया खुलासा

अनुप्रिया ने अपनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ के सफर को भी याद किया. उन्होंने बताया कि फिल्म की शुरुआत आसान नहीं रही. फिल्म के पहले हफ्ते के बाद इंडस्ट्री में इसे लेकर कई तरह की बातें होने लगी थीं और टीम को भी चिंता हुई थी. इसके बावजूद उन्होंने और उनकी पूरी टीम ने हिम्मत नहीं छोड़ी. अनुप्रिया ने कहा कि उन्हें हमेशा भरोसा रहा कि नीम करौली बाबा की कृपा और आशीर्वाद उनके साथ है और फिल्म आगे जरूर बढ़ेगी. अनुप्रिया ने बताया कि बागेश्वर धाम के गुरुजी से उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में आगे के काम को लेकर मार्गदर्शन मिला है. उनका कहना है कि वह खुद को अभी भी इंडस्ट्री में सीखने की स्थिति में मानती हैं. ऐसे में गुरुजी से मिलने वाला हौसला उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है.

बता दें कि वह चाहती हैं कि इसी विश्वास और सकारात्मक सोच के साथ वह फिल्म इंडस्ट्री में अपना काम जारी रखें. भविष्य की योजनाओं के बारे में बात करते हुए अनुप्रिया नागर ने कहा कि उनका मकसद सिर्फ फिल्में बनाना नहीं है. वह भारतीय संस्कृति और भारतीय मूल्यों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहती हैं. उनका लक्ष्य है कि भारतीय संस्कृति की पहुंच देश के साथ-साथ दुनिया के दूसरे हिस्सों तक भी हो.

About the Author

Advertisement
Advertisement

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 20, 2026, 16:24 IST





Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

UGC Bill: यूजीसी बिल के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, आगरा से फिरोजाबाद तक पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी

Next Post

जूडो के मैट से MMA के रिंग तक…कौन हैं एशियन गेम्स में इतिहास रचने वाली सुचिका तारियाल

Next Post
जूडो के मैट से MMA के रिंग तक…कौन हैं एशियन गेम्स में इतिहास रचने वाली सुचिका तारियाल

जूडो के मैट से MMA के रिंग तक...कौन हैं एशियन गेम्स में इतिहास रचने वाली सुचिका तारियाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.