घोरावल/सोनभद्र.@विजय अग्रहरी……

घोरावल कोतवाली की साइबर टीम द्वारा ऑनलाइन ठगी के शिकार व्यक्ति का 5 महीने बाद 19,000 रुपए वापस कराया गया।
प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बेलवनिया गांव निवासी शिवम पांडेय पुत्र बृजेश पांडेय 19 नवंबर 2025 को ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो गए। साईबर फ्रॉड कर उनके 19000 रुपए निकाल लिए गए। पीड़ित द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से शिकायत दर्ज करायी गयी थी।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के नेतृत्व में साइबर टीम द्वारा एनसीआरपी पोर्टल का अवलोकन कर संबंधित बैंक से ई-मेल के माध्यम से आवश्यक सूचना प्राप्त की गई।
तत्पश्चात निकासी करने वाले व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित कर मंगलवार शाम शिवम को 19,000 रुपए वापस कराया गया।प्रभारी निरीक्षक ने जन सामान्य से अपील किया है कि साइबर अपराध संबंधी घटना की शिकायत हेतु तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा https://www.cybercrime.gov.in पर स्वयं या नजदीकी थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराएं। साइबर टीम में टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह,कांस्टेबल योगेश मिश्र, नितिश राज शामिल रहे।







