संवाददाता@रामबली मिश्रा…..
— सूने घर को चोरों ने इत्मीनान से एक एक कमरे को खंगाल कर नगदी, कपडे व सोने की दो अंगूठी व चांदी के कुछ जेवरात किया पार

बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिरसोती के टोला नकटू में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर घर के पीछे खिड़की के पास सेंधमारी कर घर में घूस कर हर रूम, हाल में रखे बेड, अलमारी, संदूक को फुर्सत से खंगाल कर, कपड़े, कुछ चांदी, ज्वैलरी लेकर रफूचक्कर हो गए।

सोमवार की सुबह ड्यूटी से वापस घर पर मुकेश जब आए तो बंद ताला खोल कर दरवाजा खोल रहें है तो दरवाजा नहीं खुला तो सोचे को कोई अन्य परिजन आए होंगे। काफ़ी देर तक दस्तक देने के बाद नहीं खुला तो घर के अन्य दरवाजे की तरफ गए तब भी कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पीछे गए तो देखा खिड़की के पास सेंध मारी किया हुआ है यह दृश्य देखकर मुकेश के पाव तले जमीन खिसक गई। मौके पर आसपास के लोगो की भीड़ जुट गई।

सूचना पर पहुंचें प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह दलबल के साथ मौका मुआयना कर कार्रवाई के लिए तहरीर देने को कहा तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है पूछ ताछ में नकदी आदि चोरी नहीं हुई है।





