दुद्धी सोनभद्र.@मोहम्मद इब्राहिम…..

आज स्थानीय कस्बा के तुलसी निकेतन धर्मशाला में मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे बहुजन समाज पार्टी की दुद्धी विधानसभा (403) स्तरीय मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विजय प्रताप उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राम अवतार चौहान शामिल रहे,कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय कुमार गोंड धुर्वे जी के द्वारा किया गया,
बैठक में आगामी 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को भव्य रूप से मनाने तथा इस अवसर पर लखनऊ जाने की रणनीति पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया, कि अधिक से अधिक कार्यकर्ता बस एवं ट्रेन के माध्यम से लखनऊ पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इस दौरान बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करने, संगठन विस्तार और आगामी चुनावों में पार्टी को आगे बढ़ाने के विषय में भी गहन विचार-विमर्श किया गया और अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने और बहुजन समाज के हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में प्रमुख रूप से राम विचार गौतम, पन्नालाल भारती ,संदीप भारती ,राजेश रावत,जगजीवन, शेकरार अहमद, अब्दुल हकीम, राजू कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।