दुद्धी/सोनभद्र.@मोहम्मद इब्राहिम…….

काफी गहमा गहमी के बीच सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया मंगलवार को शुरू होते ही जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिला। पहले ही दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 12 नामांकन फॉर्म बिके, जिसमें से तीन दावेदारों ने नामांकन फॉर्म भर कर तुरंत जमा भी कर दिए।
अध्यक्ष पद के लिए रामलोचन तिवारी, शिवशंकर प्रसाद और प्रदीप श्रीवास्तव ने फॉर्म खरीदे। इनमें शिवशंकर प्रसाद ने सबसे पहले नामांकन जमा किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सत्यनारायण यादव, उपाध्यक्ष पद हेतु राजीव मिश्रा व रामलखन सिंह, सचिव पद के लिए अंजनी सिंह व ज्ञानी प्रसाद ने फॉर्म लिए।
जिसमें ज्ञानी प्रसाद ने अपना नामांकन जमा कर दिया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु आदर्श कुमार, राकेश कुमार व अभिनव जायसवाल ने फॉर्म खरीदे, जिसमें आदर्श कुमार ने नामांकन जमा किया। वहीं, सह-सचिव (पुस्तकालय) पद के लिए राहुल सिंह अग्रहरि ने फॉर्म लिया।
एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्यों के अनुसार, यह चुनाव संगठन की दिशा तय करेगा, इसलिए दावेदारों में जोश चरम पर है। एल्डर कमेटी अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में चुनाव अधिकारी सुखसागर, मनोज मिश्रा, विनोद कुमार व मोहर सिंह ने प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की।
पदाधिकारियों ने बताया कि चुनाव निष्पक्ष व पारदर्शी होगा।पूर्वाहन 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुआ जो शाम 4 बजे तक चला।कल 8 अप्रैल को नामांकन फॉर्म बिक्री का और जमा करने काअंतिम दिन है, जबकि 9 अप्रैल को फॉर्मों की जांच होगी। उसके बाद नाम वापसी व अंतिम सूची जारी होगी।