संवाददाता@आनंद गुप्ता….

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर चल रहे 35 करोड़ पौधरोपण महाअभियान “एक पेड़ मां के नाम” के तहत दुद्धी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड़ ने शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दुद्धी नगर पंचायत स्थित नंदन वन तथा ग्राम पंचायत रजखड़ के वन रेंज एवं गौशाला परिसर में पौधरोपण किया।

इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा, “वृक्ष धरा के भूषण हैं, जो प्रदूषण को दूर कर मानव जीवन की रक्षा करते हैं।”
श्रवण सिंह गोंड़ ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह धरती माता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का महाअभियान है। उन्होंने कहा कि धरती हमें अन्न, जल, फल और स्वच्छ वातावरण प्रदान करती है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए।

नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कि यदि समाज का हर व्यक्ति इस अभियान से जुड़े, तो आने वाले समय में देश अधिक हरित और पर्यावरण की दृष्टि से समृद्ध बनेगा तथा भावी पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिलेगा।
कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरि, पूर्व जिला मंत्री दिलीप पांडेय, मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, जितेंद्र चंद्रवंशी, मनीष जायसवाल, प्रेमनारायण, मोनू सिंह, अंशुमान रॉय, अजय चंद्रवंशी, पीयूष कसेरा, धीरज जायसवाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





