• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

गोविंदा का 28 साल पुराना दर्दभरा गाना, जो बना दिल टूटे आशिकों का नेशनल एंथम, कालजयी है नदीम-श्रवण की धुन

Admin by Admin
September 20, 2026
in मनोरंजन
0
गोविंदा का 28 साल पुराना दर्दभरा गाना, जो बना दिल टूटे आशिकों का नेशनल एंथम, कालजयी है नदीम-श्रवण की धुन


Last Updated:September 20, 2026, 11:36 IST

90s के दौर में जब भी दर्दभरे गानों की बात होती है, तो एक ऐसा नगमा याद आता है जिसने करोड़ों दिलों को झकझोर कर रख दिया था. गोविंदा और ममता कुलकर्णी पर फिल्माया गया आइकॉनिक ट्रैक आज भी हर दिल टूटे आशिक का सहारा बनता है. नदीम-श्रवण की रूहानी धुन और कुमार सानू की दर्दभरी आवाज से सजा यह गाना फ्लॉप रही फिल्म का सबसे बड़ा सहारा बना था, जिसकी गूंज दशकों बाद भी फीकी नहीं पड़ी है.

ख़बरें फटाफट

गोविंदा का 28 साल पुराना दर्दभरा गाना, जो बना दिल टूटे आशिकों का नेशनल एंथमZoom

साल 1998 में रिलीज हुआ था गोविंदा का सैड सॉन्ग. (फोटो साभार: यूट्यूब साभार)

नई दिल्ली. बॉलीवुड के 90 के दशक के संगीत में दर्द और प्यार की जो खुशबू थी, उसका जादू आज भी कायम है. ऐसा ही एक सुपरहिट दर्दभरा गाना है ‘शिकवा नहीं किसी से’. गोविंदा और ममता कुलकर्णी पर फिल्माया गया यह सदाबहार नगमा आज भी संगीत प्रेमियों की प्लेलिस्ट का अहम हिस्सा है. ‘नसीब’ (1998) फिल्म का यह एक ऐसा गीत है, जो आज भी दिल टूटे आशिकों के सीने को छलनी और आंखें नम कर देता है.

इस गाने को कुमार सानू ने अपनी रूहानी आवाज दी है, जबकि संगीत की दुनिया की महान जोड़ी नदीम-श्रवण ने इसका म्यूजिक कंपोज किया था. दिल को छू लेने वाले इस गीत के बोल जाने-माने गीतकार समीर ने लिखे थे. वीडियो में देखा जा सकता है कि गोविंदा प्यार में दिल टूटने के बाद किस तरह रो-रोककर अपना बयां दर्द बयां कर रहे हैं.

गोविंदा के साथ लीड रोल में थीं ममता कुलकर्णी

फिल्म ‘नसीब’ की स्टारकास्ट काफी मजबूत थी. इसमें गोविंदा और ममता कुलकर्णी लीड रोल में नजर आए थे. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का खूब दिल जीता. उनके अलावा फिल्म में कादर खान, शक्ति कपूर, सईद जाफरी, राहुल रॉय और अजीत वाछानी जैसे सितारे भी फिल्म में अहम किरदार निभाए थे.

इमोशनल है ‘नसीब’ फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी कृष्ण प्रसाद-पूजा के प्यार और उनके नसीब के इर्द-गिर्द घूमती है. दोनों एक-दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं, लेकिन किस्मत उनके रिश्ते को अलग मोड़ दे देती है. पूजा का पिता उसकी शादी किसी और जगह तय कर देता है, जिससे मजबूर होकर पूजा को अपने प्यार का बलिदान देना पड़ता है. कृष्ण को लगता है कि पूजा ने उसे धोखा दिया है और इसके बाद कहानी बहुत इमोशनल हो जाती है. इसी धोखे और दिल टूटने के अहसास के बीच गाना ‘शिकवा नहीं किसी से’ आता है, जहां प्रेमी अपने महबूब से बिना किसी शिकायत के अपनी किस्मत को स्वीकार करता है.

बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रही ‘नसीब’ मूवी

कीर्ति कुमार के डायरेक्शन में बनी ‘नसीब’ फिल्म का म्यूजिक ऑल-टाइम चार्टबस्टर साबित हुआ और इसके कैसेट्स की बंपर बिक्री हुई थी. बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, यह मूवी 2.75 करोड़ की लागत में बनकर तैयार हुई थी. गोविंदा और ममता कुलकर्णी की फिल्म दुनियाभर में 2.63 करोड़ रुपये की कमाई के साथ डिजास्टर साबित हुई थी. लेकिन इसके गानों ने इसे हमेशा के लिए अमर बना दिया.

Advertisement
Advertisement

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

First Published :

September 20, 2026, 11:36 IST





Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

नए कलेवर में नजर आ रहा है बरेली का मशहूर झुमका, चमक और नक्काशी ने खींचा लोगों का ध्यान, जानें

Next Post

सोनभद्र. यूपीआई पर एमडीआर शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

Next Post

सोनभद्र. यूपीआई पर एमडीआर शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.