मुख्य संवादाता@सौरभ गोस्वामी…..

ओबरा सी तापीय परियोजना से चोरी कर सामान बाहर निकालने के मामले में सीआईएसफ द्वारा एक युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। वही इस मामले में अधिशासी अभियंता कोयला संचालन खण्ड एल बी सिंह की तहरीर पर पुलिस द्वारा चोरी का मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
दिए गए तहरीर में अधिशासी अभियंता श्री सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम लगभग 6 बजकर 20 मिनट के करीब सी तापीय विद्युत परियोजना में कार्य करा रही में मेसर्स वेनस इंजीनियरिंग कंपनी के अंतर्गत कार्यरत इलेक्ट्रीशियन कंचन यादव पुत्र लाल बहादुर यादव द्वारा कुल चार तांबे की प्लेट तथा तीन बसबार लिंक, 3.3 केवी ब्रेकर पैनल को अपने शरीर में छुपा कर अनाधिकृत रूप से सी विद्युत परियोजना के लेबर गेट से बाहर जा रहा था।

इसी दौरान मजदूर गेट पर प्रथम पारी में तैनात उप निरीक्षक आरपी सिंह के द्वारा चेकिंग के दौरान उक्त युवक को तांबे के प्लेट के साथ पकड़ लिया गया। पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 306 तथा 117 (2) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।





