@जेo केo/सोनभद्र……

Sonbhadra । मण्डलायुक्त विंध्याचल मंडल एवं नोडल अधिकारी राजेश प्रकाश ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर सीएम डैशबोर्ड के फ्लैगशिप कार्यक्रमों और जन शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में जल जीवन मिशन के लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने, पाइपलाइन कार्य से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करने और पेयजल आपूर्ति को नियमित बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्कूलों में आवश्यक बेंच-डेस्क और मरम्मत की सूची तैयार करने को कहा गया।

ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या न हो, इसके लिए निगरानी बढ़ाने तथा सड़कों के निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए गए। सीएम डैशबोर्ड में ‘बी’ और ‘सी’ ग्रेड वाले विभागों को सुधार के निर्देश दिए गए, अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
इस दौरान जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, सीडीओ जागृति अवस्थी, डीडीओ हेमंत कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।