• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. व्यापार मंडल चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी, मंगलवार को होगा मतदान

JK Gupta by JK Gupta
April 6, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र.@अमिताभ मिश्रा…..


नगर में व्यापार मंडल चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। मंगलवार को स्थानीय सब्जी मंडी परिसर में मतदान कराया जाएगा, जिसके लिए प्रशासन और चुनाव समिति द्वारा सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। चुनाव को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी बिंदु गिरी ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद के लिए इस बार कुल 6 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें सत्येंद्र कुमार यादव, राम जायसवाल, सैयद अली, अनूप केसरी, बृज किशोर गुप्ता और अलाउद्दीन शामिल हैं।

सभी प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं और व्यापारियों से समर्थन मांग रहे हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि इस चुनाव में 2000 से अधिक मतदाता भाग लेंगे।

इससे पूर्व करीब चार दिन पहले लगभग 2200 मतदाताओं की सूची जारी की गई थी, जिसका 30 सदस्यीय निगरानी समिति द्वारा तीन दिनों तक सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान कई मतदाताओं के नाम दो स्थानों पर पाए गए, जिन्हें विलोपित किया गया, वहीं कुछ नए नाम भी सूची में जोड़े गए हैं।

अंतिम मतदाता सूची सोमवार की शाम तक प्रकाशित कर दी जाएगी। मुख्य पीठासीन अधिकारी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मतदान प्रक्रिया सब्जी मंडी परिसर में मंगलवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, जिससे परिणाम उसी दिन घोषित किए जाने की संभावना है।

चुनाव को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए पूरे नगर क्षेत्र को पांच हिस्सों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक क्षेत्र के लिए अलग-अलग मतदान काउंटर बनाए गए हैं। इन काउंटरों पर विजय कुमार गुप्ता, सोनू शाह, विजय चौरसिया, रियाज कुरेशी और अजय जौहरी मतदान कार्य संपन्न कराएंगे।

नगर में चुनाव को लेकर व्यापारी वर्ग में खासा उत्साह और हलचल बनी हुई है। सभी प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए अंतिम समय तक प्रयासरत हैं, जिससे चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है।

Previous Post

मधुपुर. तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, बोलेरो खाई में गिरी, दो घायल

Next Post

रेणुकूट. मच्छरों के बढ़ते प्रकोप पर नगर पंचायत सख्त, कई इलाकों में कराई गई फॉगिंग

Next Post

रेणुकूट. मच्छरों के बढ़ते प्रकोप पर नगर पंचायत सख्त, कई इलाकों में कराई गई फॉगिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. मण्डलायुक्त ने अस्थायी गौ आश्रय स्थल रावर्टसगंज का किया औचक निरीक्षण
  • सोनभद्र. कमिश्नर ने अधिकारियों संग की बैठक, दिए निर्देश
  • रेणुकूट. मच्छरों के बढ़ते प्रकोप पर नगर पंचायत सख्त, कई इलाकों में कराई गई फॉगिंग
  • रेणुकूट. व्यापार मंडल चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी, मंगलवार को होगा मतदान
  • मधुपुर. तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, बोलेरो खाई में गिरी, दो घायल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.