• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मधुपुर. भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने लिया भाग, संगोष्ठी में विचार व्यक्त

JK Gupta by JK Gupta
April 6, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मधुपुर/सोनभद्र.@मुकेश द्विवेदी……


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 47वां स्थापना दिवस घोरावल विधानसभा क्षेत्र के रानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय, मधुपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष यादवेन्द्र द्विवेदी, प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश शुक्ला, ग्राम प्रधान प्रवीण पटेल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

अध्यक्षता किसान मोर्चा जिला महामंत्री नरसिंह पटेल ने की, जबकि संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने किया। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश दुबे ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी विचारधारा पर आधारित दल है, जो देश को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने 6 अप्रैल 1980 को पार्टी की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों का उल्लेख किया और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मिली सफलताओं को रेखांकित किया।

विशिष्ट अतिथियों ने भारतीय जनसंघ के इतिहास और योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि डॉ. मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्रीय अखंडता एवं कश्मीर जैसे मुद्दों पर महत्वपूर्ण संघर्ष किया।

कार्यक्रम में पूर्व जिला मंत्री सुनील सिंह, अनूप तिवारी, राजेश मिश्रा, महेंद्र पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में अध्यक्ष नरसिंह पटेल ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Previous Post

सोनभद्र. मांगों को लेकर संविदा कर्मियों का धरना, अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

Next Post

सोनभद्र. भाजपा स्थापना वर्षगांठ पर काव्य संध्या में गूंजा राष्ट्र वंदन

Next Post

सोनभद्र. भाजपा स्थापना वर्षगांठ पर काव्य संध्या में गूंजा राष्ट्र वंदन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. विभिन्न समस्याओं को लेकर किसानों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. मानव उत्थान सेवा समिति ने जन्मोत्सव को बनाया सेवा उत्सव
  • सोनभद्र. भाजपा स्थापना वर्षगांठ पर काव्य संध्या में गूंजा राष्ट्र वंदन
  • मधुपुर. भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने लिया भाग, संगोष्ठी में विचार व्यक्त
  • सोनभद्र. मांगों को लेकर संविदा कर्मियों का धरना, अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.