• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. भाजपा स्थापना वर्षगांठ पर काव्य संध्या में गूंजा राष्ट्र वंदन

JK Gupta by JK Gupta
April 6, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र……


Sonbhadra । इमिरती कॉलोनी, राबर्ट्सगंज में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना वर्षगांठ के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कमलेश सिंह खांबे के आवास पर काव्य संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कवियों ने राष्ट्र वंदन करते हुए वीर रस, हास्य, श्रृंगार और ओजपूर्ण रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी रहे। उन्होंने अन्य भाजपा नेताओं के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत सोन संगीत फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशील मिश्रा द्वारा प्रस्तुत वाणी वंदना “माई सारदा अइली तोहरे दुअरिया” से हुई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।

ओजस्वी राष्ट्रवादी कवयित्री कौशल्या कुमारी चौहान ने अपनी प्रखर पंक्तियां “देश विरोधी हर ताकत की हस्ती हमें मिटानी है,
जिस इंसां का खून न खौला, खून नहीं वह पानी है” सुना कर श्रोताओं में जोश भर दिया।

प्रमुख वक्ताओं में प्रदुम्न त्रिपाठी एडवोकेट ने अपनी कालजयी रचना “वंदेमातरम” प्रस्तुत कर देशभक्ति का जज्बा जगाया। अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित रचनाओं ने भी खूब सराहना पाई। अध्यक्षता कर रहे शायर अशोक तिवारी एडवोकेट ने अटल जी को समर्पित भावपूर्ण पंक्तियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रभात सिंह चंदेल ने किया। गीतकार धर्मेश चौहान एडवोकेट ने वीर सपूतों के त्याग और बलिदान पर आधारित गीत प्रस्तुत किया। वहीं सुनील चौचक ने हास्य-व्यंग्य से माहौल को हल्का-फुल्का बनाए रखा और श्रोताओं को खूब हंसाया।
लोकभाषा कवि दयानंद दयालू ने पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित रचना प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। नवगीतकार दिलीप सिंह दीपक और शायर विवेक चतुर्वेदी ने भी देशभक्ति से ओत-प्रोत रचनाओं से सराहना बटोरी।

कार्यक्रम के अंत में सभी कवियों का सारस्वत अभिनंदन किया गया। आयोजक कमलेश सिंह खांबे ने आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि डॉ. धर्मवीर तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि कवियों की साधना से राष्ट्रभक्ति का भाव निरंतर पुष्पित-पल्लवित होता रहे, यही संकल्प होना चाहिए।

इस अवसर पर लालता प्रसाद मिश्र, दिलीप चौबे, ऋषभ हर्ष, अनीशा, जयशंकर त्रिपाठी एडवोकेट, देवानंद पांडेय, गुलाम हुसैन, शिवम सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Previous Post

मधुपुर. भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने लिया भाग, संगोष्ठी में विचार व्यक्त

Next Post

सोनभद्र. मानव उत्थान सेवा समिति ने जन्मोत्सव को बनाया सेवा उत्सव

Next Post

सोनभद्र. मानव उत्थान सेवा समिति ने जन्मोत्सव को बनाया सेवा उत्सव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. विभिन्न समस्याओं को लेकर किसानों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. मानव उत्थान सेवा समिति ने जन्मोत्सव को बनाया सेवा उत्सव
  • सोनभद्र. भाजपा स्थापना वर्षगांठ पर काव्य संध्या में गूंजा राष्ट्र वंदन
  • मधुपुर. भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने लिया भाग, संगोष्ठी में विचार व्यक्त
  • सोनभद्र. मांगों को लेकर संविदा कर्मियों का धरना, अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.