@जेo केo/सोनभद्र…….

Sonbhadra । जनपद में माह के पहले शनिवार को आयोजित “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा तहसील दुद्धी में संयुक्त रूप से जन शिकायतों की सुनवाई की गई।
इस दौरान अधिकारियों ने उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि फरियादियों को अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े और मामलों का त्वरित एवं न्यायसंगत समाधान किया जाए।
इसके साथ ही जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने सर्किल अंतर्गत संबंधित तहसीलों में भी “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के तहत जन समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
