• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

UP Top News Live: लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी गर्दन, कानपुर में SGST की छापेमारी

Admin by Admin
September 30, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
UP Top News Live: लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी गर्दन, कानपुर में SGST की छापेमारी

Advertisement

Advertisement


MLC चुनाव: नामांकन के दूसरे दिन शिक्षक सीट पर 7, स्नातक सीट पर 9 ने लिया पर्चा
आगरा में MLC चुनाव के नामांकन का आज दूसरा दिन है. शिक्षक और स्नातक सीट के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लेना शुरू कर दिया है. शिक्षक सीट पर आकाश अग्रवाल समेत 7 और स्नातक सीट पर सुरेश कुमार मलानी समेत 9 प्रत्याशियों ने पर्चा लिया. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर है. 23 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी.

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर पौधा चोरी का वीडियो वायरल
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर पौधा चोरी का वीडियो वायरल, कार सवार युवक ने फुटपाथ से उखाड़ा पौधा
दिल्ली-देहरादून ग्रीन कॉरिडोर एक्सप्रेसवे पर पौधा चोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वैगनआर कार सवार एक युवक हाईवे के फुटपाथ पर लगे पौधे को निकालता और कार में रखकर ले जाता दिखाई दे रहा है. हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद होने का दावा किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वीडियो को बागपत क्षेत्र का बताया जा रहा है. हालांकि न्यूज18 वीडियो की लोकेशन की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.

रायबरेली में 216 किलो अवैध पटाखे बरामद, दंपती गिरफ्तार
रायबरेली में पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए हैं. पुलिस ने बिना लाइसेंस पटाखे बनाने वाले दंपती को गिरफ्तार किया है. गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के सहजौरा गांव में पुलिस ने एक घर में छापेमारी की, जहां 19 बोरों में करीब 216 किलो अवैध पटाखे रखे मिले. पुलिस के मुताबिक, दंपती दिवाली पर इन पटाखों को बेचने की तैयारी में था. पुलिस ने नफीस और उसकी पत्नी मेहरून निशा को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में सामने आया कि पटाखे लालगंज के मोहम्मद सलीम के यहां से लाए गए थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है और पटाखों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है.

उन्नाव में अन्ना जानवर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, CCTV वीडियो वायरल
उन्नाव के शुक्लागंज में अन्ना जानवर की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि 80 वर्षीय जान मोहम्मद नमाज पढ़कर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान अन्ना जानवर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक अहमद नगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. हादसे की घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. घटना कल सुबह की बताई जा रही है. परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है. मामला गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र का है.

अयोध्या में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस कर रही थी पीछा
अयोध्या के कोतवाली नगर क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक अज्ञात युवक की मौत हो गई. हादसा नाका दिशा कोचिंग के पास हुआ. बताया जा रहा है कि ट्रक बस्ती की तरफ भाग रहा था और पुलिस उसकी तलाश में पीछा कर रही थी. कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा अपनी टीम के साथ ट्रक का पीछा कर रहे थे. इसी दौरान ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शव की पहचान कराने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है.

देवरिया में HP की भूमिगत पेट्रोल पाइपलाइन में लीकेज, 15 फीट गड्ढा खोदकर मरम्मत
देवरिया में हिंदुस्तान पेट्रोलियम की भूमिगत पेट्रोल पाइपलाइन में लीकेज का मामला सामने आया है. जानकारी मिलते ही हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अधिकारियों ने पाइपलाइन को खाली कर दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. इसके बाद इंजीनियरों की टीम लीकेज की जगह पर पहुंची.इंजीनियरों ने करीब 15 फीट गहरा गड्ढा खोदकर पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू किया है. इसी पाइपलाइन के जरिए बैतालपुर रेलवे स्टेशन से हिंदुस्तान पेट्रोलियम के डिपो तक पेट्रोल और डीजल भेजा जाता है. अधिकारियों ने मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.

गाजियाबाद में युवक को जबरन कार में बैठाने का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की इंद्रापुरी चौकी इलाके से एक युवक को कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर जबरन कार में बैठाने का वीडियो सामने आया है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है. पुलिस वीडियो और घटनास्थल से जुड़े इनपुट के आधार पर जांच कर रही है. युवक को कार में बैठाने वाले लोग कौन हैं और युवक को कहां ले जाया गया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है.

सोनभद्र में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने लगाई फांसी
सोनभद्र में संदिग्ध परिस्थितियों में 58 वर्षीय अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान. जुगैल थाना क्षेत्र के खेवधा में जामुन के पेड़ से लटकता मिला अमरनाथ चेरो का शव. शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस, शव को पेड़ से नीचे उतारा. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन, परिवार में मचा कोहराम. अमरनाथ ने किन परिस्थितियों में उठाया यह कदम, पुलिस जांच में जुटी.

प्रतापगढ़: सोते समय मकान की छत गिरी, व्यक्ति की मौत
प्रतापगढ़ के पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बरहुपुर गांव में रात सोते समय मकान की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया. हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

बुलंदशहर: पेड़ पर लटका मिला 26 वर्षीय युवक का शव, हत्या का आरोप
बुलंदशहर के डिबाई कोतवाली क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया. शव इंदौर खेड़ा गांव के जंगल में मिला. सूचना पर सीओ डिबाई और कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. परिजनों ने युवक की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामला दौलतपुर चौकी क्षेत्र का है.

Advertisement
Advertisement

हमीरपुर: चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई, दरोगा समेत दो सिपाही निलंबित
हमीरपुर में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बाद एसपी मृगांक शेखर पाठक ने कार्रवाई की है. राठ कोतवाली में तैनात दरोगा रमाकांत समेत दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया. तीनों पुलिसकर्मी राठ कोतवाली क्षेत्र में तैनात थे. अधिकारियों के मुताबिक क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी तय करते हुए यह कार्रवाई की गई.

एटा: चारपाई पर सो रहे युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के नगला प्रेमी गांव में जमीन विवाद को लेकर चारपाई पर सो रहे युवक को गोली मार दी गई. परिजनों ने गांव के ही नामजद लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है. बताया गया कि एक दिन पहले कहासुनी हुई थी, जिसके बाद देर रात युवक को गोली मारी गई. गोली लगने से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद एटा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

बरेली: गोकशी में मदद के आरोप में दो गिरफ्तार, उपकरण और तमंचा बरामद
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोकशी में मदद करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार राहुल और सचिन के पास से गोकशी के उपकरण और तमंचा बरामद हुआ है. आरोप है कि दोनों लालच देकर घुमंतू गोवंश को पकड़ने में लोगों की मदद लेते थे. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया. मामले में आगे की जांच की जा रही है.

अंबेडकरनगर: मिट्टी की दीवार गिरने से मजदूर की मौत
अंबेडकरनगर के कोरई गांव में मिट्टी की दीवार गिरने से 50 वर्षीय मजदूर मिश्रीलाल की मौत हो गई. हादसा सुबह हुआ, जब अचानक दीवार गिरने से मजदूर उसके नीचे दब गया. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी.

बिजनौर: घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मारपीट के बाद वारदात से दहशत
बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के हीमपुर बुजुर्ग गांव में एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है. बताया गया कि पहले दो पक्षों में किसी विवाद को लेकर कहासुनी और मारपीट हुई थी. घायल युवक को अस्पताल ले जाने के बाद कुछ लोगों ने घर पर पहुंचकर फायरिंग कर दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है.

अमरोहा: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई ईको कार, चार घायल
अमरोहा में नेशनल हाईवे-9 पर तेज रफ्तार ईको कार सेफ्टी डिवाइडर के काम के दौरान खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई. हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए. ईको कार दिल्ली की ओर से मुरादाबाद जा रही थी. टक्कर के बाद कार में सवार लोग फंस गए, जिन्हें पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला. हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र के ढकिया चमन के पास देर रात हुआ.

गाजियाबाद: टायर फटने से डिवाइडर से टकराया डीसीएम, सड़क पर बिखरी मछलियां
गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मछलियों से भरा डीसीएम ट्रक हादसे का शिकार हो गया. तेज रफ्तार डीसीएम का टायर फटने के बाद वह डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया. हादसे के बाद ट्रक में लदी मछलियां सड़क पर बिखर गईं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को संभाला.

बदायूं: धारदार हथियार से महिला की हत्या, पति पर शक
बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के बीहट गांव में महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. घटना के बाद महिला का पति मौके से फरार बताया जा रहा है. पुलिस को पति पर हत्या की आशंका है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है. सूचना पर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

रायबरेली: बुजुर्ग दंपती और बेटी की पिटाई, वीडियो वायरल
रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के दौलत का पुरवा गांव में दबंगों पर बुजुर्ग दंपती और उनकी बेटी से मारपीट का आरोप लगा है. आरोप है कि पहले घर के बाहर और फिर घर में घुसकर तीनों की पिटाई की गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो बीती रात का बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

कानपुर: विमान हादसे की जांच रिपोर्ट में मॉनिटरिंग को लेकर खामियां सामने आईं
कानपुर में 27 अगस्त को गंगा बैराज के नथापुरवा में गर्ग एविएशन के चार सीटर प्रशिक्षण विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की जांच रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट में ऑपरेटर की ओर से मॉनिटरिंग नियमों का पालन नहीं करने और फ्लाइट डाटा मॉनिटरिंग का रिकॉर्ड नहीं रखने जैसी खामियों का उल्लेख किया गया है. हादसे में प्रशिक्षक पायलट और प्रशिक्षु पायलट की मौत हुई थी. हादसे के बाद से अकादमी में प्रशिक्षण बंद है. एकेडमी जल्द ही अपना स्पष्टीकरण भेजने की बात कह रही है.

बागपत: मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार, ट्यूबवेल चोरी का खुलासा
बागपत कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से संजय और सलीम घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी का सामान, तार, स्टार्टर और बाइक बरामद की है. पूछताछ में ट्यूबवेल चोरी की कई घटनाओं के खुलासे का दावा किया गया है. मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है.

कानपुर में ग्रीस बनाने वाली फर्म में SGST की छापेमारी, 1.40 करोड़ की पेनल्टी का मामला
कानपुर में राज्य कर विभाग (SGST) की टीम ने विजय नगर और सचेंडी स्थित एक फर्म के ठिकानों पर छापेमारी की. यह फर्म वाहनों से निकलने वाले जले हुए तेल की रीसाइक्लिंग कर ग्रीस बनाने का काम करती है. जांच के दौरान फर्म में फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) क्लेम का मामला सामने आया. प्राथमिक जांच में डेटा एनालिसिस के आधार पर करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपये की पेनल्टी और 65 लाख रुपये टैक्स जमा कराया गया है. बाकी रकम जमा करने के लिए फर्म की ओर से समय मांगा गया है. सूत्रों के मुताबिक SGST की पांच सदस्यीय टीम ने जांच के दौरान कई दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं.

सोनभद्र में पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत
सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज स्थित हर्ष हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई. महिला की पहचान रुक्मणी के रूप में हुई है. ऑपरेशन के बाद अचानक उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद अस्पताल ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया. वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. परिजन शव लेकर अस्पताल पहुंचे और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के मुताबिक मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

कानपुर में प्रतिबंधित मांस ले जाने के आरोप में दो लोग हिरासत में
कानपुर के जूही थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित मांस ले जाने के आरोप में स्थानीय लोगों ने दो लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया. सूचना मिलने पर शिवशक्ति अखाड़ा के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए. इसके बाद थाने के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया. स्थिति को देखते हुए एसीपी बाबूपुरवा समेत सर्किल का पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेने के साथ कथित प्रतिबंधित मांस को भी कब्जे में लिया है. मामले में पुलिस आरोपों की जांच कर रही है. इस मामले में शिवशक्ति अखाड़ा के महानगर मंत्री रवि सोनकर और एसीपी बाबूपुरवा वीरेंद्र विक्रम का बयान सामने आया है.

लखनऊ में हवाला के जरिए चीन रकम भेजने के आरोपी को STF ने दिल्ली से पकड़ा
लखनऊ STF ने हवाला के जरिए चीन रकम भेजने वाले गिरोह से जुड़े आरोपी गणपत लाल राजपुरोहित को दिल्ली के करोल बाग से गिरफ्तार किया है. आरोप है कि आरोपी भारत में शेल कंपनी चलाकर हवाला के जरिए रकम चीन भेजने वाले गिरोह से जुड़ा था. STF ने आरोपी के पास से 8.20 लाख रुपये, 100 अमेरिकी डॉलर, 100 थाई बाट और 36 चीनी युआन बरामद किए हैं. इसके अलावा चीन का वीजा एप्लीकेशन फॉर्म, चीन के वीजा के लिए इनविटेशन फॉर्म, केके ट्रेडर्स फर्म के GST रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज, पासपोर्ट और कई बैंकों की चेकबुक भी मिली हैं. जांच में आरोपी के भारत में पहचान छिपाकर रहने वाले चीनी नागरिक Liao के गिरोह से जुड़े होने की बात सामने आई है. मामले में STF गिरोह के अन्य सदस्यों और हवाला नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है.

इटावा में बारिश के बाद सड़कों पर दिखे दुर्लभ मगरमच्छ, स्थानीय लोगों में दहशत
इटावा के बलरई इलाके में बारिश के बाद दुर्लभ प्रजाति के मगरमच्छ सड़कों पर घूमते दिखाई दिए. बताया जा रहा है कि बरसात के कारण मगरमच्छ भोजन की तलाश में सड़क और आसपास के इलाकों में पहुंच रहे हैं. सड़कों पर मगरमच्छों को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. वन विभाग और पर्यावरण से जुड़े लोगों ने स्थानीय लोगों को सड़क पर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है. लोगों से मगरमच्छ दिखाई देने पर उनके पास नहीं जाने और इसकी सूचना वन विभाग को देने की अपील की गई है.

लखनऊ में गाजीपुर सेक्टर-25 चौराहे पर कार ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, दोनों गंभीर
लखनऊ के गाजीपुर सेक्टर-25 चौराहे पर मंगलवार रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद कार सवार वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार कार सवार की तलाश की जा रही है.

लखनऊ: मांझे ने सचिवालय कर्मी की गर्दन काटी, बाइक से घर लौटते समय हादसा
लखनऊ के चौक इलाके में मंगलवार शाम बाइक से घर लौट रहे सचिवालय कर्मी मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि लालजी टंडन पुल के पास पतंग का मांझा उनके हेलमेट में फंस गया. मांझा हटाने की कोशिश के दौरान वह उनकी गर्दन में उलझ गया. बाइक रोकने तक मांझे से उनकी गर्दन कट गई और वह सड़क पर गिर पड़े. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उनके गले में कई टांके लगाए. घायल सचिवालय कर्मी टिकैतराय तालाब LDA कॉलोनी के रहने वाले गुलाम अब्बास बताए जा रहे हैं.



Source link

Post Views: 3
Advertisement
Advertisement
Previous Post

शूटिंग के लिए मां ने रखी थी 12वीं में 98% की शर्त, अब एशियन गेम्स में जीता सिल्वर, कौन हैं DU स्टूडेंट आशिमा अहलावत?

Next Post

सोनभद्र. एसडीएम हटाओ, तहसील बचाओ के नारे के साथ लेखपालों का कार्य बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी

Next Post

सोनभद्र. एसडीएम हटाओ, तहसील बचाओ के नारे के साथ लेखपालों का कार्य बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.