• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. एसडीएम हटाओ, तहसील बचाओ के नारे के साथ लेखपालों का कार्य बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी

JK Gupta by JK Gupta
September 30, 2026
in सोनभद्र
0
Advertisement
Advertisement

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


उपजिलाधिकारी सदर के खिलाफ तहसील राबर्ट्सगंज के लेखपालों का अनिश्चितकालीन सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। लेखपालों ने एसडीएम पर दुर्व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की। तहसील परिसर में लेखपालों ने धरना देते हुए ‘एसडीएम हटाओ, तहसील बचाओ’ के नारे लगाए।

लेखपालों का आरोप है कि धारा 24 उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 से संबंधित मामले में लेखपाल रामचन्द्र के खिलाफ पत्थरगढ़ी और फील्डबुक जमा नहीं करने को लेकर विभागीय कार्रवाई की गई है। लेखपालों का कहना है कि धारा 24 की पैमाइश में लेखपाल की विधिक भूमिका नहीं होने के बावजूद कार्रवाई की गई। उनका यह भी कहना है कि रामचन्द्र की डीपीसी प्रस्तावित है और जांच अधिकारी द्वारा जांच आख्या दिए जाने के बाद भी विभागीय कार्रवाई समाप्त नहीं की गई।

Advertisement
Advertisement

धरने के तीसरे दिन उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलामंत्री चन्द्रशेखर ने धरनास्थल पर पहुंचकर सदर कार्यकारिणी को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि एसडीएम का शीघ्र स्थानांतरण नहीं हुआ तो जिले की चारों तहसीलों में सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार शुरू कराया जाएगा।

धरने में तहसील अध्यक्ष संजय सिंह, मंत्री साजिद खान, अभिनव, शैलेन्द्र, मनीष, रामचन्द्र, पंकज, मुकेश, सुधीर, अभिषेक, रत्नेश, संजीव श्रीवास्तव, रेशमा, कंचन, वंदना, श्वेता, हरिंदर, हिरदेश, मदन मोहन, कृष्ण कांत दुबे और दुर्गेश समेत अन्य लेखपाल मौजूद रहे।

Post Views: 20
Advertisement
Advertisement
Previous Post

UP Top News Live: लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी गर्दन, कानपुर में SGST की छापेमारी

Next Post

जब तीनों खान के लिए खतरा बना था ये हैंडसम हंक

Next Post
जब तीनों खान के लिए खतरा बना था ये हैंडसम हंक

जब तीनों खान के लिए खतरा बना था ये हैंडसम हंक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.