• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. बीएचयू में ‘म्यूजिक फॉर पीस’ कार्यशाला का आयोजन, विदेशी कलाकारों ने संगीत के जरिए कराया सांगीतिक ध्यान

JK Gupta by JK Gupta
November 19, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@वीरेंद्र यादव….


काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के पत्रकारिता एवं जनसंप्रेषण विभाग में गुरुवार को श्री चिन्मय के ‘म्यूजिक फॉर पीस’ (शांति के लिए संगीत) कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष कार्यशाला एवं सांगीतिक ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। विभाग के सेमिनार हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को संगीत के माध्यम से मानसिक, शारीरिक और आंतरिक शांति प्राप्त करने के तरीके बताए गए।

कार्यशाला में भारत यात्रा पर आए विदेशी संगीत समूह ‘कनाला’ के कलाकारों ने अपनी ध्यानपरक धुनों और गीतों से सभागार को आध्यात्मिक एवं शांतिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। कलाकारों ने संगीत की एकाग्रता और आंतरिक शांति पर पड़ने वाले प्रभावों से विद्यार्थियों को परिचित कराया।

सितार, तानपुरा और तबला जैसे पारंपरिक भारतीय वाद्ययंत्रों की मधुर स्वर लहरियों के बीच सांगीतिक ध्यान कराया गया। वहीं, प्रस्तुतियों के दौरान मौन ध्यान के विशेष क्षणों ने कार्यशाला को और प्रभावशाली बना दिया।

इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने पूरे मनोयोग से ध्यान में भाग लिया और संगीत के माध्यम से मानसिक शांति का अनुभव किया। कार्यशाला में ध्यान के विभिन्न चरणों में संगीत की भूमिका और उसके महत्व की भी जानकारी दी गई।

कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए डॉ. बाला लखेन्द्र ने कहा कि वर्तमान समय में युवा तकनीकी उपकरणों के अत्यधिक उपयोग के कारण मानसिक अस्वस्थता की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में संगीत के माध्यम से बेहतर मानसिक स्वास्थ्य उपलब्ध कराना शैक्षणिक संस्थानों की भी जिम्मेदारी है। युवाओं को मानसिक शांति और सकारात्मक जीवनशैली के लिए उचित मार्गदर्शन देने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में वियना (ऑस्ट्रिया) से कनाला एऊर, देवासी जोडल और प्रतुल हालपर, डबलिन (आयरलैंड) से सनंद मैगी, सर्बिया से बांदनी मक्कीसमुवे, प्राग (चेक गणराज्य) से विलियम सीगड़ा तथा लिस्बन (पुर्तगाल) से सुकून रॉड्रिक्स ने प्रमुख रूप से सहभागिता की।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. विजय शंकर मिश्र ने किया। प्रारंभ में डॉ. बाला लखेन्द्र ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि अंत में श्री शुभम चौबे ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Views: 14
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

शक्तिनगर. एनटीपीसी सिंगरौली ने ग्राम कोटा में चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान

Next Post

करमा. धान की कटाई को लेकर दो पक्षों में मारपीट, छह लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई

Next Post

करमा. धान की कटाई को लेकर दो पक्षों में मारपीट, छह लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई

Related Posts

  • म्योरपुर. नए खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय ने संभाली कमान, शिक्षकों से की मुलाकात म्योरपुर. नए खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय ने संभाली कमान, शिक्षकों से की मुलाकात
  • करमा. धान की कटाई को लेकर दो पक्षों में मारपीट, छह लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई करमा. धान की कटाई को लेकर दो पक्षों में मारपीट, छह लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई
  • शक्तिनगर. एनटीपीसी सिंगरौली ने ग्राम कोटा में चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान शक्तिनगर. एनटीपीसी सिंगरौली ने ग्राम कोटा में चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान
  • सोनभद्र. सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करने वाले 40 लोगों का चालान, पांच बाइक सीज सोनभद्र. सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करने वाले 40 लोगों का चालान, पांच बाइक सीज
  • सोनभद्र. मुसही में स्कूल की सड़क उखाड़ने के मामले में एक माह बाद भी कार्रवाई नहीं सोनभद्र. मुसही में स्कूल की सड़क उखाड़ने के मामले में एक माह बाद भी कार्रवाई नहीं
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement