• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. एनटीपीसी सिंगरौली ने ग्राम कोटा में चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान

JK Gupta by JK Gupta
November 19, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@वीरेंद्र यादव….


सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ का दिया संदेश, ग्रामीणों को भ्रष्टाचार उन्मूलन और पारदर्शिता के प्रति किया जागरूक


एनटीपीसी सिंगरौली की ओर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तहत ग्राम कोटा में ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में नागरिकों की भूमिका के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में एनटीपीसी सिंगरौली के अपर महाप्रबंधक (सतर्कता) सुशोवन दास ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भारत सरकार के विभिन्न सतर्कता संबंधी प्रावधानों तथा भ्रष्टाचार की रोकथाम के उपायों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सतर्कता केवल सरकारी कार्यालयों और संस्थानों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक के दैनिक जीवन और सामाजिक दायित्वों से भी जुड़ी है। ईमानदारी, नैतिक आचरण और पारदर्शिता ही समाज की वास्तविक समृद्धि का आधार हैं।

उन्होंने ग्रामीणों से अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग रहने, सार्वजनिक कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने और भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता का दृष्टिकोण अपनाने की अपील की। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को सतर्कता एवं सत्यनिष्ठा की शपथ भी दिलाई गई।

ग्राम प्रधान प्रमोद तिवारी ने एनटीपीसी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे कार्यक्रम लोगों को अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाने के साथ विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं सामूहिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देते हैं।

वहीं, एनटीपीसी सिंगरौली के उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) डॉ. ओम प्रकाश ने कहा कि सत्यनिष्ठा सामाजिक विश्वास और संस्थागत विश्वसनीयता की आधारशिला है। उन्होंने ग्रामीणों से जागरूकता के इस संदेश को अपने परिवार और समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी सिंगरौली की ओर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं, शपथ ग्रहण, रैलियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जागरूकता अभियानों का आयोजन किया गया। इनमें बच्चों, महिलाओं, कर्मचारियों, सीआईएसएफ जवानों एवं संविदा कर्मियों ने भागीदारी की।

ग्राम कोटा में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए ग्रामीण समुदाय तक भ्रष्टाचार मुक्त समाज, नैतिक मूल्यों और नागरिक सहभागिता का संदेश पहुंचाया गया। ग्रामीणों ने भी एनटीपीसी की इस पहल की सराहना की।

Views: 14
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करने वाले 40 लोगों का चालान, पांच बाइक सीज

Next Post

शक्तिनगर. बीएचयू में ‘म्यूजिक फॉर पीस’ कार्यशाला का आयोजन, विदेशी कलाकारों ने संगीत के जरिए कराया सांगीतिक ध्यान

Next Post

शक्तिनगर. बीएचयू में ‘म्यूजिक फॉर पीस’ कार्यशाला का आयोजन, विदेशी कलाकारों ने संगीत के जरिए कराया सांगीतिक ध्यान

Related Posts

  • करमा. धान की कटाई को लेकर दो पक्षों में मारपीट, छह लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई करमा. धान की कटाई को लेकर दो पक्षों में मारपीट, छह लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई
  • शक्तिनगर. बीएचयू में ‘म्यूजिक फॉर पीस’ कार्यशाला का आयोजन, विदेशी कलाकारों ने संगीत के जरिए कराया सांगीतिक ध्यान शक्तिनगर. बीएचयू में ‘म्यूजिक फॉर पीस’ कार्यशाला का आयोजन, विदेशी कलाकारों ने संगीत के जरिए कराया सांगीतिक ध्यान
  • सोनभद्र. सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करने वाले 40 लोगों का चालान, पांच बाइक सीज सोनभद्र. सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करने वाले 40 लोगों का चालान, पांच बाइक सीज
  • सोनभद्र. मुसही में स्कूल की सड़क उखाड़ने के मामले में एक माह बाद भी कार्रवाई नहीं सोनभद्र. मुसही में स्कूल की सड़क उखाड़ने के मामले में एक माह बाद भी कार्रवाई नहीं
  • सोनभद्र. कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ ने नवागत तहसीलदार राहुल सिंह का किया स्वागत सोनभद्र. कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ ने नवागत तहसीलदार राहुल सिंह का किया स्वागत
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement