• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ ने नवागत तहसीलदार राहुल सिंह का किया स्वागत

JK Gupta by JK Gupta
November 19, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए दी शुभकामनाएं, आपसी समन्वय से कार्य करने पर दिया जोर


रॉबर्ट्सगंज तहसील के नवागत तहसीलदार राहुल सिंह का गुरुवार को कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ सोनभद्र के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष राहुल जैन के नेतृत्व में स्वागत किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूरज वर्मा ने नवागत तहसीलदार का उपस्थित पदाधिकारियों से परिचय कराया। शिष्टाचार भेंट के दौरान तहसीलदार राहुल सिंह ने सभी का आभार जताया और तहसील परिसर के साथ ही नगर के संबंध में जानकारी ली।

मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले राहुल सिंह का जनपद अमेठी से सोनभद्र स्थानांतरण हुआ है। उन्होंने बताया कि वह पूर्व में भी सोनभद्र आ चुके हैं। जनपद की प्राकृतिक सुंदरता की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि सोनभद्र शांत वातावरण और प्राकृतिक दृश्यों से समृद्ध जनपद है।

उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और समन्वय से राजस्व संबंधी कार्यों को बेहतर ढंग से संपन्न कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहुल जैन ने नवागत तहसीलदार को शुभकामनाएं देते हुए जनहित के कार्यों में सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताई।

इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी सलमान खान, जिला उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर, प्रमोद प्रजापति, मनोज मिश्रा,उमेश पटेल, रविंद्र विश्वकर्मा और अनूप चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Views: 12
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज मे 24 दिसंबर से शुरू होगा 32वां श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ, 2 जनवरी को भव्य शोभायात्रा

Next Post

सोनभद्र. मुसही में स्कूल की सड़क उखाड़ने के मामले में एक माह बाद भी कार्रवाई नहीं

Next Post

सोनभद्र. मुसही में स्कूल की सड़क उखाड़ने के मामले में एक माह बाद भी कार्रवाई नहीं

Related Posts

  • सोनभद्र. मुसही में स्कूल की सड़क उखाड़ने के मामले में एक माह बाद भी कार्रवाई नहीं सोनभद्र. मुसही में स्कूल की सड़क उखाड़ने के मामले में एक माह बाद भी कार्रवाई नहीं
  • सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज मे 24 दिसंबर से शुरू होगा 32वां श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ, 2 जनवरी को भव्य शोभायात्रा सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज मे 24 दिसंबर से शुरू होगा 32वां श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ, 2 जनवरी को भव्य शोभायात्रा
  • शक्तिनगर. वनिता समाज ने विद्यार्थियों को वितरित की शैक्षणिक सामग्री, पुस्तकालय के लिए भी दीं पुस्तकें शक्तिनगर. वनिता समाज ने विद्यार्थियों को वितरित की शैक्षणिक सामग्री, पुस्तकालय के लिए भी दीं पुस्तकें
  • सोनभद्र. चूर्क नगर पंचायत में मनमानी से नाराज 8 सभासदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, अध्यक्ष प्रतिनिधि पर लगाए गम्भीर आरोप सोनभद्र. चूर्क नगर पंचायत में मनमानी से नाराज 8 सभासदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, अध्यक्ष प्रतिनिधि पर लगाए गम्भीर आरोप
  • सोनभद्र. ग्राम समाज की जमीन पर किसका हक? धान की कटाई को लेकर लाठी-डंडे चले, 8 लोग घा सोनभद्र. ग्राम समाज की जमीन पर किसका हक? धान की कटाई को लेकर लाठी-डंडे चले, 8 लोग घा
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement