• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. चूर्क नगर पंचायत में मनमानी से नाराज 8 सभासदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, अध्यक्ष प्रतिनिधि पर लगाए गम्भीर आरोप

JK Gupta by JK Gupta
November 19, 2026
in सोनभद्र
0

ब्यूरो@जे0 के0/@विशाल टंडन…..


तीन साल से उपेक्षा और भाई-भतीजावाद का आरोप, विकास कार्यों में अनियमितता का भी उठाया मुद्दा


Sonbhadra। नगर पंचायत में कथित मनमानी, भाई-भतीजावाद और विकास कार्यों में अनियमितता से नाराज आठ सभासदों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देने के लिए अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखी। नगर पंचायत के कुल 10 सभासदों में से आठ के इस्तीफा देने के फैसले से स्थानीय राजनीति में हलचल मच गई है। सभासदों ने अध्यक्ष प्रतिनिधि, अधिशासी अधिकारी (EO) और अवर अभियंता (JE) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

सभासदों का आरोप है कि पिछले तीन वर्षों से उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। नगर पंचायत में अध्यक्ष प्रतिनिधि की मनमानी चल रही है और उनके परिवार के लोगों का नगर पंचायत के कामकाज में हस्तक्षेप रहता है। सभासदों ने आरोप लगाया कि वार्डों में होने वाले विकास कार्यों में मानकों की अनदेखी की जा रही है। जब वे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाते हैं तो उनकी बातों को अनसुना कर दिया जाता है।

सभासदों ने अधिशासी अधिकारी पर शिकायतों का संतोषजनक जवाब नहीं देने और अवर अभियंता पर बिना मौके पर जाकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किए ही आंख मूंदकर हस्ताक्षर करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि कई बार जिलाधिकारी से शिकायत करने के साथ ही आरटीआई भी लगाई गई, लेकिन इसके बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। सभासदों के मुताबिक, उन्हें जवाब में केवल आश्वासन मिलता रहा।

सभासदों ने विकास कार्यों में कथित वित्तीय अनियमितताओं का उदाहरण देते हुए चुरुक चौराहे का मामला उठाया। उनका दावा है कि वर्ष 2023-24 में बाजार क्षेत्र में इंटरलॉकिंग का कार्य कागजों पर पूरा दिखाया गया, जबकि वास्तविकता में काम नहीं हुआ। इसके बावजूद दोबारा धनराशि स्वीकृत होने का आरोप लगाया गया।

इसके अलावा पानी की टंकियों के निर्माण में भी अनियमितता का आरोप लगाया। सभासदों का कहना है कि पहले जिन टंकियों का निर्माण चार से पांच लाख रुपये में होता था, उनकी लागत करीब 16 लाख रुपये तक पहुंच गई। इसके बावजूद ढाई साल बीतने के बाद भी एक भी टंकी चालू नहीं हो सकी।

आठों सभासदों ने स्पष्ट किया कि अब वे नगर पंचायत की कथित मनमानी व्यवस्था से परेशान होकर इस्तीफा देने आए हैं। उन्होंने कहा कि यदि यहां उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे मंडलायुक्त सहित उच्च अधिकारियों तक अपनी शिकायत पहुंचाएंगे। फिलहाल सभासदों के आरोपों और इस्तीफे के फैसले से नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

वहीं एडीएम वागीश शुक्ला वित्त एवं राजस्व ने कहा कि चेयरमैन और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ जो शिकायतें सामने आई हैं, उनके संबंध में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं और आरोपों को संज्ञान में लेकर संबंधित मामलों की जांच कराई जाए तथा जो भी कमियां सामने आएं, उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

सभासदों में रूपेश कुमार, सूरज चंद्रवंशी, अजय सिंह, पार्वती, आरती देवी, विशाल सिंह, असफाक कुरैशी, उषा देवी शामिल रहीं।

Views: 51
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. ग्राम समाज की जमीन पर किसका हक? धान की कटाई को लेकर लाठी-डंडे चले, 8 लोग घा

Next Post

शक्तिनगर. वनिता समाज ने विद्यार्थियों को वितरित की शैक्षणिक सामग्री, पुस्तकालय के लिए भी दीं पुस्तकें

Next Post

शक्तिनगर. वनिता समाज ने विद्यार्थियों को वितरित की शैक्षणिक सामग्री, पुस्तकालय के लिए भी दीं पुस्तकें

Related Posts

  • सोनभद्र. सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करने वाले 40 लोगों का चालान, पांच बाइक सीज सोनभद्र. सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करने वाले 40 लोगों का चालान, पांच बाइक सीज
  • सोनभद्र. मुसही में स्कूल की सड़क उखाड़ने के मामले में एक माह बाद भी कार्रवाई नहीं सोनभद्र. मुसही में स्कूल की सड़क उखाड़ने के मामले में एक माह बाद भी कार्रवाई नहीं
  • सोनभद्र. कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ ने नवागत तहसीलदार राहुल सिंह का किया स्वागत सोनभद्र. कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ ने नवागत तहसीलदार राहुल सिंह का किया स्वागत
  • सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज मे 24 दिसंबर से शुरू होगा 32वां श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ, 2 जनवरी को भव्य शोभायात्रा सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज मे 24 दिसंबर से शुरू होगा 32वां श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ, 2 जनवरी को भव्य शोभायात्रा
  • शक्तिनगर. वनिता समाज ने विद्यार्थियों को वितरित की शैक्षणिक सामग्री, पुस्तकालय के लिए भी दीं पुस्तकें शक्तिनगर. वनिता समाज ने विद्यार्थियों को वितरित की शैक्षणिक सामग्री, पुस्तकालय के लिए भी दीं पुस्तकें
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement