• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज मे 24 दिसंबर से शुरू होगा 32वां श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ, 2 जनवरी को भव्य शोभायात्रा

JK Gupta by JK Gupta
November 19, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


नगर के श्री रामलीला मैदान स्थित सभागार में बुधवार की देर रात श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें गत वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत करने के साथ ही महायज्ञ के 32वें वर्ष के आयोजन की तैयारियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन ने बताया कि 32वां श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ 24 दिसंबर 2026 से शुरू होकर एक जनवरी 2027 तक चलेगा। दो जनवरी को विशाल भंडारे और भव्य शोभायात्रा के साथ आयोजन का समापन होगा। वहीं रात्रि नौ बजे आरटीएस क्लब मैदान में मधुरिमा साहित्य गोष्ठी आयोजित की जाएगी। 23 दिसंबर की रात दस बजे श्री राम दरबार की मूर्ति की स्थापना होगी।

उन्होंने बताया कि महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन सुबह पूजन, आरती और प्रसाद वितरण होगा। काशी से पधार रहे श्री रामचरितमानस के मर्मज्ञ पंडित सूर्य लाल मिश्र के आचार्यत्व में 111 भूदेव संगीतमय श्री रामचरितमानस पाठ करेंगे।

समिति के महामंत्री सुशील पाठक ने बताया कि प्रतिदिन शाम और रात में सुप्रसिद्ध कथावाचकों द्वारा संगीतमय श्री रामकथा का वाचन किया जाएगा। बैठक में महामंत्री सुशील पाठक और कोषाध्यक्ष शिशु त्रिपाठी ने वर्ष 2026-27 के आयोजन से संबंधित आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

बैठक के अंत में संरक्षक इंद्रदेव सिंह ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार जताया। इस दौरान संरक्षक कृपा नारायण मिश्र, डॉ. जेएस चतुर्वेदी, हरीश अग्रवाल, रमेश मिश्रा, अवधेश पांडेय, अमरनाथ शुक्ला, राहुल श्रीवास्तव सहित जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एडवोकेट अजीत सिंह भंडारी, सुरेश पाठक, किशोर केडिया, अजय शुक्ला, नरेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार तिवारी, नवल बाजपेई, नरेंद्र गर्ग, राजेश बंसल, धर्मराज सिंह, संतोष सिंह, डॉ. हेमराज पांडेय, रमाकांत शुक्ला, अनिल द्विवेदी, चंदू केजरीवाल, बबलू शुक्ला, विमलेश सिंह, रविंद्र पाठक, सुधाकर द्विवेदी, राजेश जायसवाल, आचार्य डॉ. शिव कुमार शास्त्री, सुंदर केसरी, प्रशांत जैन, संजय जायसवाल, राजेंद्र केसरी, रामविलास, सनी, सनी पाठक, हर्षवर्धन, कुशल त्रिपाठी और शुभम शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Views: 23
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

शक्तिनगर. वनिता समाज ने विद्यार्थियों को वितरित की शैक्षणिक सामग्री, पुस्तकालय के लिए भी दीं पुस्तकें

Next Post

सोनभद्र. कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ ने नवागत तहसीलदार राहुल सिंह का किया स्वागत

Next Post

सोनभद्र. कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ ने नवागत तहसीलदार राहुल सिंह का किया स्वागत

Related Posts

  • सोनभद्र. मुसही में स्कूल की सड़क उखाड़ने के मामले में एक माह बाद भी कार्रवाई नहीं सोनभद्र. मुसही में स्कूल की सड़क उखाड़ने के मामले में एक माह बाद भी कार्रवाई नहीं
  • सोनभद्र. कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ ने नवागत तहसीलदार राहुल सिंह का किया स्वागत सोनभद्र. कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ ने नवागत तहसीलदार राहुल सिंह का किया स्वागत
  • शक्तिनगर. वनिता समाज ने विद्यार्थियों को वितरित की शैक्षणिक सामग्री, पुस्तकालय के लिए भी दीं पुस्तकें शक्तिनगर. वनिता समाज ने विद्यार्थियों को वितरित की शैक्षणिक सामग्री, पुस्तकालय के लिए भी दीं पुस्तकें
  • सोनभद्र. चूर्क नगर पंचायत में मनमानी से नाराज 8 सभासदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, अध्यक्ष प्रतिनिधि पर लगाए गम्भीर आरोप सोनभद्र. चूर्क नगर पंचायत में मनमानी से नाराज 8 सभासदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, अध्यक्ष प्रतिनिधि पर लगाए गम्भीर आरोप
  • सोनभद्र. ग्राम समाज की जमीन पर किसका हक? धान की कटाई को लेकर लाठी-डंडे चले, 8 लोग घा सोनभद्र. ग्राम समाज की जमीन पर किसका हक? धान की कटाई को लेकर लाठी-डंडे चले, 8 लोग घा
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement