• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. मुसही में स्कूल की सड़क उखाड़ने के मामले में एक माह बाद भी कार्रवाई नहीं

JK Gupta by JK Gupta
November 19, 2026
in सोनभद्र
0

चुर्क संवाददाता@संजय सिंह…


..जनचौपाल में प्रभारी मंत्री के सामने उठा मुद्दा, एसडीएम ने त्योहारों में व्यस्तता का दिया हवाला, तहसील दिवस में भी पहुंची शिकायत; बच्चों को ऊबड़-खाबड़ रास्ते से गुजरने की मजबूरी


मुसही गांव में प्राथमिक विद्यालय तक जाने वाली सार्वजनिक सड़क को कथित तौर पर दबंगों द्वारा जेसीबी लगाकर उखाड़े जाने के मामले में एक महीने बाद भी कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। बुधवार को चुर्क गांव में आयोजित जनचौपाल में ग्रामीणों ने प्रभारी मंत्री के सामने यह मामला उठाते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।

ग्रामीणों ने प्रभारी मंत्री को बताया कि करीब एक महीने पहले दिनदहाड़े जेसीबी लगाकर मुसही प्राथमिक विद्यालय तक जाने वाली सड़क को उखाड़ दिया गया था। इतना ही नहीं, स्कूल के आसपास स्थित कई घरों के सामने गहरे गड्ढे भी खोद दिए गए, जिससे लोगों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। स्थानीय लोगों और शिक्षकों की ओर से कई बार अधिकारियों से शिकायत कर सड़क दुरुस्त कराने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

मामले पर प्रभारी मंत्री ने जब एसडीएम से जवाब मांगा तो उन्होंने विभिन्न त्योहारों के चलते व्यस्तता का हवाला दिया। इस पर प्रशासनिक कार्रवाई में हो रही देरी को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विधायक निधि से बनी सार्वजनिक सड़क को इस तरह उखाड़ दिया गया और प्रशासन अब तक जांच के नाम पर मामले को टाल रहा है।

बताया जाता है कि उक्त सड़क पर घोरावल विधायक की निधि से इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया था। इसके बावजूद सड़क को जेसीबी से उखाड़ दिया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क खोदने वालों के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बढ़ते जा रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क उखाड़ने के जिम्मेदार लोगों से ही क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का खर्च वसूल कर सड़क को पहले की तरह दुरुस्त कराया जाए।

इस मामले में दशरथ सोनकर और प्रह्लाद गुप्ता ने तहसील दिवस में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद पूरे प्रकरण की जांच एसडीएम द्वारा किए जाने की बात सामने आई है। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सड़क उखाड़े जाने के कारण स्कूली बच्चों को आज भी ऊबड़-खाबड़ रास्ते से होकर विद्यालय पहुंचना पड़ रहा है। वहीं आसपास रहने वाले परिवारों को भी अपने घरों तक आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर सार्वजनिक और जनहित से जुड़ी सड़क को किस वजह से उखाड़ा गया और इसके पीछे कौन लोग हैं?
अब देखना यह है कि प्रभारी मंत्री के सामने मामला उठने और तहसील दिवस में शिकायत दर्ज होने के बाद प्रशासन की जांच कितनी तेजी से पूरी होती है और सड़क उखाड़ने के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कब तक कार्रवाई की जाती है।

Views: 6
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ ने नवागत तहसीलदार राहुल सिंह का किया स्वागत

Related Posts

  • सोनभद्र. कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ ने नवागत तहसीलदार राहुल सिंह का किया स्वागत सोनभद्र. कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ ने नवागत तहसीलदार राहुल सिंह का किया स्वागत
  • सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज मे 24 दिसंबर से शुरू होगा 32वां श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ, 2 जनवरी को भव्य शोभायात्रा सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज मे 24 दिसंबर से शुरू होगा 32वां श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ, 2 जनवरी को भव्य शोभायात्रा
  • शक्तिनगर. वनिता समाज ने विद्यार्थियों को वितरित की शैक्षणिक सामग्री, पुस्तकालय के लिए भी दीं पुस्तकें शक्तिनगर. वनिता समाज ने विद्यार्थियों को वितरित की शैक्षणिक सामग्री, पुस्तकालय के लिए भी दीं पुस्तकें
  • सोनभद्र. चूर्क नगर पंचायत में मनमानी से नाराज 8 सभासदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, अध्यक्ष प्रतिनिधि पर लगाए गम्भीर आरोप सोनभद्र. चूर्क नगर पंचायत में मनमानी से नाराज 8 सभासदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, अध्यक्ष प्रतिनिधि पर लगाए गम्भीर आरोप
  • सोनभद्र. ग्राम समाज की जमीन पर किसका हक? धान की कटाई को लेकर लाठी-डंडे चले, 8 लोग घा सोनभद्र. ग्राम समाज की जमीन पर किसका हक? धान की कटाई को लेकर लाठी-डंडे चले, 8 लोग घा
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement