• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. वनिता समाज ने विद्यार्थियों को वितरित की शैक्षणिक सामग्री, पुस्तकालय के लिए भी दीं पुस्तकें

JK Gupta by JK Gupta
November 19, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@वीरेंद्र यादव…..


एनटीपीसी सिंगरौली के वनिता समाज ने सीएसआर विभाग के सहयोग से गुरुवार को डॉ. अंबेडकर विद्यालय, शक्तिनगर में शैक्षणिक सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों को स्कूल बैग एवं स्टेशनरी किट वितरित की गई।

वहीं विद्यालय के पुस्तकालय के लिए कक्षा नौवीं और दसवीं की पाठ्यपुस्तकें भी प्रदान की गईं, कार्यक्रम में वनिता समाज की अध्यक्षा श्रीमती ई. निर्मला उपस्थित रहीं।

उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व बताते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन और कठिन परिश्रम के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और आत्मनिर्भरता की मजबूत आधारशिला है। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना उनके आत्मविश्वास और प्रतिभा को निखारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर वनिता समाज की अन्य वरिष्ठ सदस्याओं ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में बेहतर मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
वनिता समाज की ओर से आयोजित इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को अध्ययन संबंधी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ विद्यालय में शैक्षणिक संसाधनों को मजबूत करना है।

संस्था शिक्षा एवं बाल कल्याण के अलावा महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, कौशल विकास तथा सामाजिक कल्याण से जुड़ी गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाती रही है। शैक्षणिक सामग्री प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।

विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकगण ने वनिता समाज तथा एनटीपीसी सिंगरौली के सीएसआर विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का सहयोग विद्यार्थियों की पढ़ाई और शैक्षणिक प्रगति में निश्चित रूप से सहायक होगा।

कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।

Views: 19
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. चूर्क नगर पंचायत में मनमानी से नाराज 8 सभासदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, अध्यक्ष प्रतिनिधि पर लगाए गम्भीर आरोप

Next Post

सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज मे 24 दिसंबर से शुरू होगा 32वां श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ, 2 जनवरी को भव्य शोभायात्रा

Next Post

सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज मे 24 दिसंबर से शुरू होगा 32वां श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ, 2 जनवरी को भव्य शोभायात्रा

Related Posts

  • सोनभद्र. मुसही में स्कूल की सड़क उखाड़ने के मामले में एक माह बाद भी कार्रवाई नहीं सोनभद्र. मुसही में स्कूल की सड़क उखाड़ने के मामले में एक माह बाद भी कार्रवाई नहीं
  • सोनभद्र. कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ ने नवागत तहसीलदार राहुल सिंह का किया स्वागत सोनभद्र. कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ ने नवागत तहसीलदार राहुल सिंह का किया स्वागत
  • सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज मे 24 दिसंबर से शुरू होगा 32वां श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ, 2 जनवरी को भव्य शोभायात्रा सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज मे 24 दिसंबर से शुरू होगा 32वां श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ, 2 जनवरी को भव्य शोभायात्रा
  • सोनभद्र. चूर्क नगर पंचायत में मनमानी से नाराज 8 सभासदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, अध्यक्ष प्रतिनिधि पर लगाए गम्भीर आरोप सोनभद्र. चूर्क नगर पंचायत में मनमानी से नाराज 8 सभासदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, अध्यक्ष प्रतिनिधि पर लगाए गम्भीर आरोप
  • सोनभद्र. ग्राम समाज की जमीन पर किसका हक? धान की कटाई को लेकर लाठी-डंडे चले, 8 लोग घा सोनभद्र. ग्राम समाज की जमीन पर किसका हक? धान की कटाई को लेकर लाठी-डंडे चले, 8 लोग घा
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement