• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करने वाले 40 लोगों का चालान, पांच बाइक सीज

JK Gupta by JK Gupta
November 19, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन….


..रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, रामलीला मैदान से लेकर बस स्टेशन तक की गई कार्रवाई


सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने गुरुवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 40 लोगों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेजा। वहीं, वाहन चेकिंग के दौरान आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर पांच मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टाक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।

पुलिस के मुताबिक रामलीला मैदान, बढ़ौली चौराहा, अशोक नगर, बस स्टेशन, लोढ़ी, शीतला चौक, धर्मशाला, चंडी, कांशीराम आवास और सब्जी मंडी सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर कुछ लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। इससे आम लोगों को परेशानी हो रही थी और सार्वजनिक शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।

प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान चलाकर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान में कस्बा चौकी प्रभारी अनिल विश्वकर्मा, लोढ़ी चौकी प्रभारी उमाशंकर यादव सहित थाना रॉबर्ट्सगंज के उपनिरीक्षक और पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि आमजन को सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल उपलब्ध कराया जा सके।

Views: 9
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. मुसही में स्कूल की सड़क उखाड़ने के मामले में एक माह बाद भी कार्रवाई नहीं

Related Posts

  • सोनभद्र. मुसही में स्कूल की सड़क उखाड़ने के मामले में एक माह बाद भी कार्रवाई नहीं सोनभद्र. मुसही में स्कूल की सड़क उखाड़ने के मामले में एक माह बाद भी कार्रवाई नहीं
  • सोनभद्र. कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ ने नवागत तहसीलदार राहुल सिंह का किया स्वागत सोनभद्र. कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ ने नवागत तहसीलदार राहुल सिंह का किया स्वागत
  • सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज मे 24 दिसंबर से शुरू होगा 32वां श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ, 2 जनवरी को भव्य शोभायात्रा सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज मे 24 दिसंबर से शुरू होगा 32वां श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ, 2 जनवरी को भव्य शोभायात्रा
  • शक्तिनगर. वनिता समाज ने विद्यार्थियों को वितरित की शैक्षणिक सामग्री, पुस्तकालय के लिए भी दीं पुस्तकें शक्तिनगर. वनिता समाज ने विद्यार्थियों को वितरित की शैक्षणिक सामग्री, पुस्तकालय के लिए भी दीं पुस्तकें
  • सोनभद्र. चूर्क नगर पंचायत में मनमानी से नाराज 8 सभासदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, अध्यक्ष प्रतिनिधि पर लगाए गम्भीर आरोप सोनभद्र. चूर्क नगर पंचायत में मनमानी से नाराज 8 सभासदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, अध्यक्ष प्रतिनिधि पर लगाए गम्भीर आरोप
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement