• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

करमा. धान की कटाई को लेकर दो पक्षों में मारपीट, छह लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई

JK Gupta by JK Gupta
November 19, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@हनीफ खान….


दोनों पक्षों की तहरीर पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज, गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने की कार्रवाई


करमा थाना क्षेत्र के कुचमरवा भैरोपुर गांव में जमीन विवाद और धान की फसल काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। दोनों पक्षों के बीच हुए संघर्ष में कई लोग घायल हो गए थे।

मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज करते हुए कुल छह लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, 19 नवंबर 2026 की सुबह करीब आठ बजे गांव में जमीन और धान की कटाई को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाना करमा पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।

प्रथम पक्ष के राम मनोहर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 213/2026 के तहत धारा 115(2), 352 और 351(3) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया। वहीं, दूसरे पक्ष के रंजन कुमार की तहरीर पर मुकदमा संख्या 214/2026 के तहत धारा 115(2), 352, 333, 191(2), 191(3), 76 बीएनएस एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच तनाव और दोबारा संज्ञेय अपराध होने की आशंका को देखते हुए करमा पुलिस ने कुल छह व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना है।

Views: 6
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

शक्तिनगर. बीएचयू में ‘म्यूजिक फॉर पीस’ कार्यशाला का आयोजन, विदेशी कलाकारों ने संगीत के जरिए कराया सांगीतिक ध्यान

Next Post

म्योरपुर. नए खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय ने संभाली कमान, शिक्षकों से की मुलाकात

Next Post

म्योरपुर. नए खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय ने संभाली कमान, शिक्षकों से की मुलाकात

Related Posts

  • म्योरपुर. नए खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय ने संभाली कमान, शिक्षकों से की मुलाकात म्योरपुर. नए खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय ने संभाली कमान, शिक्षकों से की मुलाकात
  • शक्तिनगर. बीएचयू में ‘म्यूजिक फॉर पीस’ कार्यशाला का आयोजन, विदेशी कलाकारों ने संगीत के जरिए कराया सांगीतिक ध्यान शक्तिनगर. बीएचयू में ‘म्यूजिक फॉर पीस’ कार्यशाला का आयोजन, विदेशी कलाकारों ने संगीत के जरिए कराया सांगीतिक ध्यान
  • शक्तिनगर. एनटीपीसी सिंगरौली ने ग्राम कोटा में चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान शक्तिनगर. एनटीपीसी सिंगरौली ने ग्राम कोटा में चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान
  • सोनभद्र. सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करने वाले 40 लोगों का चालान, पांच बाइक सीज सोनभद्र. सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करने वाले 40 लोगों का चालान, पांच बाइक सीज
  • सोनभद्र. मुसही में स्कूल की सड़क उखाड़ने के मामले में एक माह बाद भी कार्रवाई नहीं सोनभद्र. मुसही में स्कूल की सड़क उखाड़ने के मामले में एक माह बाद भी कार्रवाई नहीं
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement