• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर. सड़क को बना लिया टेंपो-पिकअप स्टैंड! म्योरपुर-लिलासी मोड़ पर रोज जाम, जनता पूछ रही कब होगी कार्रवाई?

JK Gupta by JK Gupta
November 20, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी…..


म्योरपुर के लिलासी मोड़ पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित होती नजर आ रही है। सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े टेंपो और पिकअप वाहन राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए हैं। सवारी भरने और उतारने की होड़ में चालक सड़क को ही स्टैंड बना बैठे हैं। हालात ऐसे हैं कि आए दिन लिलासी मोड़ पर जाम लग रहा है और आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क बनी स्टैंड, आवागमन पर लग रहा ब्रेक! लिलासी मोड़ पर टेंपो और पिकअप वाहनों के जमावड़े के चलते सड़क की चौड़ाई सिमटती जा रही है। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वाले राहगीरों को भी आवागमन में दिक्कत हो रही है। कई बार वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और लोगों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग पर रोक नहीं लगाई गई तो समस्या और गंभीर हो सकती है।

ग्रामीणों ने थाना अध्यक्ष से की तत्काल कार्रवाई की मांग; लगातार बनी जाम की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने नागवत थाना अध्यक्ष से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे खड़े टेंपो और पिकअप वाहनों को तत्काल हटवाया जाए तथा सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी बैठाने और उतारने पर रोक लगाई जाए। इसके साथ ही टेंपो और पिकअप के लिए सड़क से अलग उचित स्टैंड की व्यवस्था कराई जाए, ताकि यातायात सुचारु रूप से चल सके।

जाम में जनता परेशान, आखिर कब जागेंगे जिम्मेदार? सवाल यह है कि जब सड़क पर वाहनों का जमावड़ा रोजाना जाम की वजह बन रहा है तो अब तक प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं? ग्रामीणों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की जाए, जिससे लिलासी मोड़ को जाम की समस्या से निजात मिल सके।

Views: 10
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

म्योरपुर. विश्व शौचालय दिवस पर बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गूंजा स्वच्छता का संदेश, कठपुतली नाटक से बच्चों को किया जागरूक

Related Posts

  • म्योरपुर. विश्व शौचालय दिवस पर बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गूंजा स्वच्छता का संदेश, कठपुतली नाटक से बच्चों को किया जागरूक म्योरपुर. विश्व शौचालय दिवस पर बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गूंजा स्वच्छता का संदेश, कठपुतली नाटक से बच्चों को किया जागरूक
  • म्योरपुर. नए खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय ने संभाली कमान, शिक्षकों से की मुलाकात म्योरपुर. नए खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय ने संभाली कमान, शिक्षकों से की मुलाकात
  • करमा. धान की कटाई को लेकर दो पक्षों में मारपीट, छह लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई करमा. धान की कटाई को लेकर दो पक्षों में मारपीट, छह लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई
  • शक्तिनगर. बीएचयू में ‘म्यूजिक फॉर पीस’ कार्यशाला का आयोजन, विदेशी कलाकारों ने संगीत के जरिए कराया सांगीतिक ध्यान शक्तिनगर. बीएचयू में ‘म्यूजिक फॉर पीस’ कार्यशाला का आयोजन, विदेशी कलाकारों ने संगीत के जरिए कराया सांगीतिक ध्यान
  • शक्तिनगर. एनटीपीसी सिंगरौली ने ग्राम कोटा में चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान शक्तिनगर. एनटीपीसी सिंगरौली ने ग्राम कोटा में चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement