घोरावल/सोनभद्र.@विजय अग्रहरी…..

गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घोरावल कोतवाली क्षेत्र के फुलवारी गांव से शनिवार एक पिकअप वाहन से ले जाए जा रहे 10 गोवंशो को पुलिस ने बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि फुलवारी चौराहे पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर जांच की गई, जिसमें 5 गाय और 5 बछड़ों को ठूंसकर लादे जाने का मामला सामने आया।
पुलिस ने मौके से वाहन सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त झारखंड के गढ़वा जिले के निवासी हैं, जिनमें विजय कुमार रजत पुत्र राजकुमार रजत निवासी ग्राम नवाडीह थाना केतार, सुरेंद्र बैठा पुत्र मानिक चन्द बैठा निवासी करचा थाना थाना रमना, उमेश कुमार बैठा पुत्र श्यामनारायण बैठा निवासी ग्राम बलिगढ थाना केतार और राजेश बिंद पुत्र रामजनम बैठा निवासी ग्राम बलिगढ थाना केतार शामिल हैं।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गोवंश को झारखंड ले जाकर बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस टीम में उभ्भा चौकी प्रभारी आशुतोष राय, एसआई सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल एजाज खान, एहसान खान, शिवम सिंह, सुनील कुमार यादव शामिल रहे।