केकराही/सोनभद्र.@रामकेश यादव……

हिंदूवारी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ईश्वर प्रसाद महाविद्यालय के समीप एक रोडवेज एवं ट्रेलर के बीच आपस में टक्कर हो गई जिससे रोडवेज बस में बैठे कुछ सवारी मामूली रूप से चोटिल हो गए घटना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने आपस में सुलह नामा कर सबको गंतव्य रवाना कर दिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हिंदूवादी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ईश्वर प्रसाद महाविद्यालय के समीप रावटसगंज से मिर्जापुर की तरफ जा रही रोडवेज और मिर्जापुर से रावटसगंज की ओर जा रही ट्रेलर की आपस में ओवरटेक में टक्कर हो गई जिससे रोडवेज में बैठे-बैठे कुछ सवारियों को हल्की छोटे भी आई है घटना से आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर हिंदूवादी चौकी इंचार्ज को सूचित किया।
मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्जअनील विश्वकर्मा ने मौका मुआयना करते हुए बताया कि हल्के चोटिल लोगों एवं दोनों चालकों की आपसी सहमति से आपस में सुलह समझौता करते हुए दोनों गाड़ियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिए। हाइवा/ट्रेलर के साइड से टक्कर हुई थी वरना सीधे टक्टर होने से बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था।