मुख्यालय/सोनभद्र.@विशाल टंडन….…

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि आरएमएस बिलिंग प्रणाली में मेंटेनेंस एवं कॉन्फिगरेशन कार्य के चलते 3 अप्रैल 2026 की रात 10 बजे से 4 अप्रैल 2026 की दोपहर 2 बजे तक सभी ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह बाधित रहेंगी।
इस अवधि में उपभोक्ता पोर्टल और उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड कंज्यूमर ऐप पर उपलब्ध सेवाएं जैसे बिजली बिल भुगतान, स्मार्ट मीटर रिचार्ज, बिल जनरेशन तथा भार वृद्धि जैसी सुविधाएं उपयोग के लिए उपलब्ध नहीं होंगी।
कॉर्पोरेशन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने जरूरी कार्य निर्धारित समय से पहले ही निपटा लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।