बीजपुर/सोनभद्र.@रामबली मिश्रा……

स्थानीय बेड़िया हनुमान मंदिर बीजपुर में गुरुवार की शाम को विश्व हिंदू परिषद/बजरंग दल ने भव्य हनुमान जयंती मनाई गई। हनुमान चालीसा के साथ साथ एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों का भक्तों ने रसपान किया। मंदिर के पुजारी अनूप शुक्ला ने पूजन अर्चन के बाद हनुमान जी महाआरती किया ततपश्चात भक्तो में प्रसाद वितरण किया गया।

विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष यसवंत सिंह में कहा कि हम सभी हिन्दुओ को हर वर्ष हनुमान जयंती का त्योहार धूमधाम से मनाना चाहिए।
इस मौके पर बजरंग दल के प्रान्त सह संयोजक संदीप गुप्ता,अनिल त्रिपाठी, राजेशकान्त गुर्जर, रोहित सिंह बघेल,रामकृत गुप्ता, अनिल वर्मा,लल्लन सिंह,कमलेश गुप्ता, गिरजा शंकर पांडेय, सुनील तिवारी तारकनाथ दुबे,विभूतिनारायण शुक्ला के साथ साथ काफी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।
।