• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

1978 में ससुर ने जीता एशियन गेम्स में पहला गोल्ड, 48 साल बाद दामाद ने दोहराया कारनामा, रेंज पर बेटी की आंखे छलछलाई

Admin by Admin
September 30, 2026
in खेल
0
1978 में ससुर ने जीता एशियन गेम्स में पहला गोल्ड, 48 साल बाद दामाद ने दोहराया कारनामा, रेंज पर बेटी की आंखे छलछलाई

Advertisement

Advertisement


Last Updated:September 30, 2026, 16:15 IST

emotional story of shooter kynan: देश के लिए शूटिंग में पहले मेडल जीतने वाले राजा रणधीर सिंह भले ही आज इस दुनिया मे नहीं है पर वो नीरू ढांडा और केनान चेनाई की जोड़ी ने जब गोल्ड मेडल जीता तो उनका आशीर्वाद जरूर मिला होगा क्योंकि केनान चेनाई से उनका बहुत करीबी रिश्ता है मजे की बात देखिए जब ये जोड़ी गोल्ड पर निशाना साध रही थी तो राजा साहब की बेटी भी रेंज पर मौजूद थी

 ससुर ने जीता एशियन गेम्स में पहला गोल्ड, 48 साल बाद दामाद ने दोहराया कारनामाZoom

ससुर के बाद दामाद ने 48 साल बाद जीता शूटिंग में गोल्ड

नई दिल्ली. हर मेडल के पीछे अपनी एक कहानी होती है उसके साथ एक इमोशनल जुड़ाव होता है और एक प्रेरणा होती है  नीरू ढांडा और केनान चेनाई की भारतीय जोड़ी ने बुधवार को एशियाई खेलों में ट्रैप मिक्स्ड टीम का स्वर्ण पदक जीता तो उसके पीछे भी एक स्टोरी है एक रिश्ता है और वो भावना है जिसको जानकर कुछ पल के लिए आप भी इमोशनल हो जाएंगे.

देश के लिए शूटिंग में पहले मेडल जीतने वाले राजा रणधीर सिंह भले ही आज इस दुनिया मे नहीं है पर वो नीरू ढांडा और केनान चेनाई की जोड़ी ने जब गोल्ड मेडल जीता तो उनका आशीर्वाद जरूर मिला होगा क्योंकि केनान चेनाई से उनका बहुत करीबी रिश्ता है मजे की बात देखिए जब ये जोड़ी गोल्ड पर निशाना साध रही थी तो राजा साहब की बेटी भी रेंज पर मौजूद थी.

ससुर के बाद दामाद ने जीता मेडल

Advertisement
Advertisement

मिक्स डबल ट्रैप की मेडल सेरमनी में जब राष्ट्रगान बजा और तिरंगा आसमान की तरफ गया तो रेंज में मौजूद एक शख्सियत की आंखे नम थी और वो किसी तरह अपने इमोशन को संभाल रही थी. वो कोई और नहीं रिया कुमार थी जो राजा रणधीर सिंह की बेटी है और केनान चेनाई की पत्नी. सालों पहले रिया कुमार ने अपने पिता को मेजल जीतते तो नहीं देखा होगा पर उस पर को आज वो जरूर जीती नजर आई जब उनके पति ने गोल्ड पर निशाना साधा. ये एक बेहद भावुक पल था जिसकी तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है.

पिता की बंदूक ने किया काम 

केनान ने खुलासा किया कि जिस बंदूक की नली से मैंने आज स्वर्ण पदक जीता, वह मेरे पिताजी की है. मैंने इसे उनसे चुरा लिया (हंसते हुए) और मुझे खुशी है कि यह मेरे लिए इतना भाग्यशाली साबित हुआ है. मैं चाहता हूं कि वह मुझसे इसे वापस करने के लिए न कहें वह दो बार के राष्ट्रीय चैंपियन रहे हैं और अब वरिष्ठ वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हैं. यह नली, मुझे लगता है, उन्होंने 30 साल पहले खरीदी थी.

केनन ने जमाया रंग 

केनान दोनों भारतीयों में से बेहतर थे, उन्होंने 73 का स्कोर किया, जबकि नीरू ने काफी निराशाजनक 63 का स्कोर किया. केनान ने लगातार हिट के साथ फाइनल में अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा, जबकि नीरू ने भी एक अस्थिर शुरुआत के बाद मजबूती से वापसी की. केनान, जिनके पिता डेरियस भी एक राष्ट्रीय स्तर के शॉटगन शूटर थे, ने अपनी और नीरू की जोड़ी को एक भाग्यशाली जोड़ी बताया. उन्होंने इस साल पहले विश्व कप कांस्य पदक जीता था. उन्होंने कहा, “हम एक मिश्रित टीम के रूप में एक साथ रहने की उम्मीद करते हैं, लेकिन यह सब फेडरेशन पर भी निर्भर करता है.

About the Author

authorimg

Rajeev MishraAssociate editor

राजीव मिश्रा, खेल पत्रकारिता में एक जाना पहचाना चेहरा है जो अपनी बेबाक विशलेषण के लिए जाने जाते है. वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स …

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 30, 2026, 16:15 IST



Source link

Post Views: 4
Advertisement
Advertisement
Previous Post

जब तीनों खान के लिए खतरा बना था ये हैंडसम हंक

Next Post

बीजपुर. वार्षिक कंपोजिट ग्रांट के पैसों को डकार रहे प्र0 शिक्षक

Next Post

बीजपुर. वार्षिक कंपोजिट ग्रांट के पैसों को डकार रहे प्र0 शिक्षक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.