ओबरा/सोनभद्र.@सौरभ गोस्वामी…..

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ओबरा पुलिस ने गुरुवार को दुष्कर्म से संबंधित एक वांछित अभियुक्त का चालान किया है।
मामले में प्रभारी निरीक्षक ओबरा सदानंद राय ने बताया कि अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र पारस भारती निवासी ग्राम खैरटिया थाना ओबरा के खिलाफ स्थानीय थाने में 69, 351(2), 352 बीएनएस में वांछित चल रहा था।
उक्त अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर बुधवार की शाम साढ़े 6 बजे के करीब खैरटिया स्थित आरो पानी टंकी के पास से गिरफ्तार कर चालान किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक राजेश दुबे कांस्टेबल अरुण कुमार शामिल रहे।