संवाददाता@उमेश सिंह…….

जनसेवा के प्रति समर्पित बिहार के युवा भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए अनपरा मोड़ पर नागरिकों एवं ऊर्जांचल युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे।श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
वक्ताओं ने कहा कि भरत तिवारी ने समाज सेवा और अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, साहस और समर्पण के साथ किया।उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा और समाज उनकी सेवाओं को हमेशा याद रखेगा।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। श्रद्धांजलि के अंत में सभी ने मोमबत्तियां जलाकर भरत तिवारी को नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर आशीष मिश्रा ‘बागी’, पंकज मिश्रा, रीता पांडेय, आर.पी. सिंह, आदित्य प्रसाद मिश्रा, बी.के. सिंह, महेश द्विवेदी, रोशन शर्मा, प्रवीन शुक्ला, सुमित मित्तल, सुमित वर्मा, राघवेंद्र शशि पांडे, मानव बैसवार, राजेश मिश्रा, बमशंकर गुप्ता सहित ऊर्जांचल युवा मंच के अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।





