• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 13, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मुख्यालय. राजकीय मेडिकल कॉलेज में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, कर्मचारियों को दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण

JK Gupta by JK Gupta
June 28, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
25
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@विशाल टंडन…..


आगजनी की बढ़ती घटनाओं की रोकथाम तथा जनसामान्य में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज, सोनभद्र में अग्निशमन विभाग द्वारा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा गार्डों, कर्मचारियों एवं अन्य स्टाफ को आग लगने के संभावित कारणों, दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विद्युत शॉर्ट सर्किट, गैस रिसाव, ज्वलनशील पदार्थों का असुरक्षित उपयोग तथा लापरवाही आग लगने के प्रमुख कारण हैं।

ऐसे मामलों में घबराने के बजाय तुरंत अग्निशमन सेवा को सूचना देने और निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया का पालन करने की सलाह दी गई। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को आपातकालीन स्थिति में भवन से सुरक्षित निकासी (इवैक्यूएशन) की प्रक्रिया भी समझाई गई। साथ ही प्राथमिक स्तर पर आग पर नियंत्रण पाने के उपायों की जानकारी दी गई, ताकि अग्निशमन दल के पहुंचने तक बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अग्निशमन उपकरणों का व्यावहारिक प्रदर्शन रहा।

विभाग की टीम ने फायर एक्सटिंग्विशर सहित विभिन्न अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित एवं सही उपयोग का लाइव डेमो दिया। कर्मचारियों को स्वयं उपकरण चलाने का अभ्यास भी कराया गया, जिससे वे आवश्यकता पड़ने पर प्रभावी ढंग से उनका उपयोग कर सकें। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी करन सिंह यादव ने कहा कि अस्पताल जैसे संवेदनशील संस्थानों में अग्नि सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता आवश्यक है।

नियमित रूप से सुरक्षा उपकरणों की जांच, विद्युत व्यवस्था का रखरखाव तथा कर्मचारियों का समय-समय पर प्रशिक्षण किसी भी बड़ी दुर्घटना को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम के अंत में विभाग ने आमजन से अपील की कि आगजनी की किसी भी घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन सेवा को दें, अफवाहों से बचें तथा अग्नि सुरक्षा संबंधी सभी मानकों का पालन कर स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

अनपरा. कैंडल मार्च निकालकर बिहार के भरत तिवारी को दी श्रद्धांजलि

Next Post

मैं दिल से माफी मांगता हूं…रविवार रात कोच ने दिया इस्तीफा, शर्मनाक हार के बाद लिया फैसला, साउथ कोरिया फुटबॉल में हंगामा

Next Post
मैं दिल से माफी मांगता हूं…रविवार रात कोच ने दिया इस्तीफा, शर्मनाक हार के बाद लिया फैसला, साउथ कोरिया फुटबॉल में हंगामा

मैं दिल से माफी मांगता हूं...रविवार रात कोच ने दिया इस्तीफा, शर्मनाक हार के बाद लिया फैसला, साउथ कोरिया फुटबॉल में हंगामा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • Hi
  • सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान
  • मॉन्ट्रियल में अमेरिकी खिलाड़ियों का दबदबा, शेल्टन-नाकाशीमा फाइनल में आमने-सामने
  • पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News

Breaking News

Hi

by JK Gupta
August 13, 2026
0

Hi

Read moreDetails

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
by Admin
August 13, 2026
0

13 अगस्त, गुरुवार: सिंगरौली में लगातार मूसलाधार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग पर कई फीट...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio