संवाददाता@विशाल टंडन…..
— मारवाड़ी युवा मंच के रक्तदान शिविर में 23 यूनिट रक्त संग्रहित

मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र द्वारा रविवार को मोबाइल ब्लड वैन के माध्यम से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। विगत वर्षों की भांति आयोजित इस शिविर में युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। शिविर में 25 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 23 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर में शाखा अध्यक्ष रवि केजरीवाल, शाखा सचिव शुभम अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ सांवरिया सहित मंच के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि सीएमएस डॉ. संतोष झुनझुनवाला ने शिविर का शुभारंभ करते हुए मारवाड़ी युवा मंच की इस सामाजिक पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है। उन्होंने समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित करने के लिए मंच को बधाई दी। रक्तदान करने वालों में सृष्टि अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, पंकज कनोडिया, सौरभ चौधरी, हर्षित चौधरी, रवि केजरीवाल, अंकिता केजरीवाल, अनीता थरड, कार्तिक केडिया, सुयश कनोडिया, रवि अग्रवाल सहित अन्य लोग शामिल रहे।

कार्यक्रम संयोजक पूजा सांवरिया ने अधिक से अधिक लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की। पूर्व अध्यक्ष हिमांशु केजरीवाल ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताया।
पूर्व अध्यक्ष अनीता थरड ने कहा कि सामाजिक कार्यों में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है। अंत में शाखा सचिव शुभम अग्रवाल ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।





