संवाददाता@उमेश सिंह……

अनपरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक टेंपो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार लाल टावर निवासी फरहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 जून को उसका छोटा भाई दिलशान अली औड़ीमोड़ से सामान लेकर साइकिल से घर लौट रहा था।
इसी दौरान शक्तिनगर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर वन विभाग बैरियर के समीप पीछे से आ रहे महिंद्रा इलेक्ट्रिक टेंपो (वाहन संख्या UP64CT6640) के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए साइकिल में टक्कर मार दी।हादसे में दिलशान अली गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से उसे नगर में स्थित संयुक्त चिकित्सालय डिबुलगंज में भर्ती कराया गया,जहां उसका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया और फरार चालक की तलाश की जा रही है।पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया





