• Home
  • Privacy Policy
Friday, August 14, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सीतामढ़ी की बेटियों ने रचा इतिहास! बिहार महिला कबड्डी लीग में शिवानी जीती स्कूटी, मेनका कोच बनीं स्टार

Admin by Admin
March 27, 2026
in खेल
0
सीतामढ़ी की बेटियों ने रचा इतिहास! बिहार महिला कबड्डी लीग में शिवानी जीती स्कूटी, मेनका कोच बनीं स्टार
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:March 27, 2026, 05:29 IST

Bihar Womens Kabaddi Championship: सीतामढ़ी की बेटियों ने 2nd बिहार महिला कबड्डी चैंपियनशिप में धाक जमाई. सीतामढ़ी की शिवानी कुमारी बेस्ट डिफेंडर बनीं, मेनका कुमारी को बेस्ट कोच का खिताब मिला. इसके साथ ही शिवानी कुमारी को एक स्कूटी इनाम भी मिली है.

ख़बरें फटाफट

सीतामढ़ी:  ​पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 11 से 17 मार्च 2026 तक आयोजित 2nd बिहार महिला कबड्डी चैंपियनशिप में सीतामढ़ी की बेटियों ने अपने शानदार खेल से इतिहास रच दिया है. डुमरा स्थित जानकी स्टेडियम के एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र की 13 महिला खिलाड़ियों ने विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. पूरे बिहार को छह जोन में बांटकर आयोजित इस हाई-प्रोफाइल लीग में सीतामढ़ी की खिलाड़ियों ने न केवल मैच जीते, बल्कि व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर लाखों रुपयों के पुरस्कार भी अपने नाम किए, जिससे जिले का नाम पूरे राज्य में गौरवान्वित हुआ है.

पुरस्कारों की बारिश

इस बिहार महिला कबड्डी लीग में शिवानी को स्कूटी से नवाजा गया है. वहीं, मेनका बेस्ट कोच​ बनीं. इस पूरी प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र शिवानी ही कुमारी रहीं. सारण स्ट्राइकर की ओर से खेलते हुए शिवानी को उनके बेहतरीन खेल के लिए कुल ₹47,000 की इनामी राशि मिली है. साथ ही, उन्हें पूरे लीग की ‘बेस्ट डिफेंडर’ घोषित किया गया, जिसके लिए उन्हें उपहार स्वरूप एक स्कूटी और ₹10,000 का अतिरिक्त नकद पुरस्कार दिया गया. सफलता की इस कड़ी में सीतामढ़ी एकलव्य की कोच मेनका कुमारी ने भी बाजी मारी. उनकी उत्कृष्ट कोचिंग रणनीति की बदौलत उन्हें लीग की ‘बेस्ट कोच’ के खिताब से नवाजा गया और ₹50,000 की सम्मान राशि भेंट की गई.

​खिलाड़ियों की उपलब्धियां और इनामी राशि​लीग के विभिन्न मैचों में सीतामढ़ी की अन्य बेटियों ने भी जमकर पुरस्कार जीती. जाह्नवी कुमारी (सीवान टाइटंस) ने ₹24,000 और सोनम कुमारी (सारण स्ट्राइकर) ने ₹31,000 की राशि जीती. पटना पेलिकंस की सुंदर कुमारी को ₹9,000 और अनुष्का को ₹5,000 मिले. वहीं, नालंदा निंजाज की अदिति कुमारी ने ₹9,000, रानी और सिमरन ने ₹7,000 तथा राधा ने ₹5,000 जीती. इसके अलावा सीतामढ़ी सेंटीनेलस की वर्षा कुमारी को ₹9,000 और सपना को ₹5,000 की राशि मिली. इन बेटियों की इस वित्तीय और खेल जगत की सफलता ने बिहार में महिला कबड्डी के प्रति एक नया दृष्टिकोण पैदा किया है.

खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत

वहीं, शानदार जीत दर्ज कर जब ये खिलाड़ी वापस सीतामढ़ी पहुंचीं तो जिला कबड्डी संघ द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर संघ की अध्यक्ष सुजाता कुमारी, उपाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सुमन और सचिव पीयूष परिमल ने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की. वहीं, संरक्षक अतुल कुमार, चेयरमैन पंकज कुमार सिंह और प्राचार्य मो. कमरूल होदा ने इसे जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया. सभी पदाधिकारियों ने कहा कि इन बेटियों ने साबित कर दिया है कि यदि सही प्रशिक्षण और अवसर मिले तो सीतामढ़ी की बेटियां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करने की क्षमता रखती हैं.

About the Author

authorimg

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें

Location :

Sitamarhi,Bihar

First Published :

March 27, 2026, 05:29 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

ओबरा. दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Next Post

एशिया कप तीरंदाजी: भारत को कंपाउंड में स्वर्ण और रजत पदक.

Next Post
एशिया कप तीरंदाजी: भारत को कंपाउंड में स्वर्ण और रजत पदक.

एशिया कप तीरंदाजी: भारत को कंपाउंड में स्वर्ण और रजत पदक.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • Test
  • तलाक होने पर पत्नी को 1.10 करोड़ रु. महीने देंगे रोनाल्डो, 53 करोड़ का बंगला भी, लेकिन संपत्ति पर अधिकार नहीं: रिपोर्ट, Football Hindi News
  • MS धोनी से प्रेरणा लेती हैं भारतीय गोलकीपर बिछू देवी, वर्ल्ड कप से पहले दिया ये बयान, Sports Hindi News
  • Hockey World Cup 2026 में ऐसा है टीम इंडिया का शेड्यूल, इस दिन पाकिस्तान से होनी है भिड़ंत, Hockey Hindi News
  • Sports: बसंत ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लहराया परचम, 2.21 मीटर की छलांग लगाकर जीता सिल्वर मेडल

Breaking News

Test

by J K Gupta
August 14, 2026
0

Read moreDetails

तलाक होने पर पत्नी को 1.10 करोड़ रु. महीने देंगे रोनाल्डो, 53 करोड़ का बंगला भी, लेकिन संपत्ति पर अधिकार नहीं: रिपोर्ट, Football Hindi News

तलाक होने पर पत्नी को 1.10 करोड़ रु. महीने देंगे रोनाल्डो, 53 करोड़ का बंगला भी, लेकिन संपत्ति पर अधिकार नहीं: रिपोर्ट, Football Hindi News
by Admin
August 14, 2026
0

पुर्तगाल के महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 11 अगस्त को जॉर्जिना रोड्रिगेज से शादी की है। यह शादी तलाक की...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio