• Home
  • Privacy Policy
Saturday, August 15, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

एशिया कप तीरंदाजी: भारत को कंपाउंड में स्वर्ण और रजत पदक.

Admin by Admin
March 27, 2026
in खेल
0
एशिया कप तीरंदाजी: भारत को कंपाउंड में स्वर्ण और रजत पदक.
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:March 27, 2026, 12:37 IST

एशिया कप बैंकॉक में भारत ने कंपाउंड मिश्रित टीम में स्वर्ण जीता. चिकिता तनिपार्थी रजत चौहान ने मलेशिया को हराया. महिला टीम को कजाकिस्तान से हारकर रजत मिला.

भारतीय कंपाउंड मिश्रित टीम ने स्वर्ण पदक जीता, महिला टीम को रजत पदकZoom

भारतीय तीरंदाजी टीम

बैंकॉक: भारत के कंपाउंड तीरंदाजों ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को यहां एशिया कप-विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट के पहले चरण में मिश्रित टीम का स्वर्ण पदक और महिला टीम का रजत पदक जीतकर अपने पदकों की संख्या चार कर ली. भारत ने इस तरह से अब इस प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीत दिए हैं. कांस्य पदक बुधवार को महिला रिकर्व टीम और पुरुष कंपाउंड टीम ने जीते थे.

भारत को दिन में बाद में होने वाले अन्य फाइनल में भाग लेने के साथ चार और पदक मिलना सुनिश्चित है. सुबह के सत्र का मुख्य आकर्षण चिकिता तनिपार्थी और रजत चौहान की शीर्ष वरीयता प्राप्त मिश्रित टीम जोड़ी थी, जिन्होंने स्वर्ण पदक मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त मलेशिया को 158-156 से हराया.

सटीकता और संयम से भरे इस मुकाबले में अंतर बहुत कम रहा क्योंकि भारत ने 16 तीरों में सिर्फ दो , जबकि मलेशिया ने चार अंक गंवाए. भारतीय जोड़ी ने लगातार चार 10 अंक हासिल करके शानदार शुरुआत की और बीच के चरण में कुछ मामूली चूक के बावजूद अपनी लय बरकरार रखी. तीन सेट के बाद उन्होंने 118-117 के मामूली अंतर से एक अंक की बढ़त बना ली.

मलेशिया की फातिन नूरफतेहा मैट सालेह और मोहम्मद जुवैदी माजुकी की जोड़ी ने तीसरे सेट में कुछ समय के लिए बढ़त हासिल कर ली थी तब उन्होंने 40 का परफेक्ट स्कोर बनाया, जबकि भारत 39 अंक ही बना सका.

भारतीय जोड़ी ने हालांकि अंतिम सेट में अपने अनुभव का अच्छा इस्तेमाल किया और लगातार चार 10 अंक हासिल करके अपनी जीत सुनिश्चित की. मलेशिया की टीम इस सेट में 39 अंक ही बना पाई जिससे भारत को दो अंकों से जीत मिल गई.

चिकिता, राज कौर और तेजल साल्वे की भारतीय महिला कंपाउंड टीम को फाइनल में कजाकिस्तान की विक्टोरिया ल्यां, डायना युनुसोवा और रोक्साना युनुसोवा से 227-229 से हारने के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा.

भारतीय महिला टीम पिछली बार कांस्य पदक ही जीत पाई थी और इस तरह से उसने अपने प्रदर्शन में सुधार किया. भारत ने मजबूत शुरुआत की और 12 तीरों के बाद आधे चरण में 115-113 की बढ़त बना ली.

तीसरे सेट में हालांकि भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और वह 54 अंक ही बना सकी जबकि कजाकिस्तान की टीम ने 58 अंक बनाए. इस तरह से उसने 171-169 की बढ़त हासिल कर ली. चौथे और अंतिम सेट में दोनों टीम ने समान 58 अंक बनाए और इस तरह से भारतीय टीम को तीसरे सेट के खराब प्रदर्शन के कारण रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा.

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

March 27, 2026, 12:37 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सीतामढ़ी की बेटियों ने रचा इतिहास! बिहार महिला कबड्डी लीग में शिवानी जीती स्कूटी, मेनका कोच बनीं स्टार

Next Post

रेणुकूट. विश्व क्षय-रोग दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, टीबी मुक्त भारत का दिया संदेश

Next Post

रेणुकूट. विश्व क्षय-रोग दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, टीबी मुक्त भारत का दिया संदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • बीजपुर. आजादी के मौके पर बच्चों ने निकाली रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
  • चूर्क. जय ज्योति इंटर कॉलेज चुर्क -धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
  • सोनभद्र. नगर पालिका अध्यक्षा की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
  • बभनी. उप क्षेत्रीय वनाधिकारी की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
  • सोनभद्र. तिरंगे को सलामी देकर डीएम ने शहीदों को किया नमन

Breaking News

बीजपुर. आजादी के मौके पर बच्चों ने निकाली रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

by J K Gupta
August 15, 2026
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा..... स्वतंत्रता दिवस के शनिवार को विद्यालय के प्रबंधक और मुख्य अतिथि शिक्षकों के मौजूदगी में ध्वजारोहण कर हर्षौल्लास...

Read moreDetails

चूर्क. जय ज्योति इंटर कॉलेज चुर्क -धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

by J K Gupta
August 15, 2026
0

संवाददाता@संजय सिंह हम सभी भारतीयों को राष्ट्र की एकता अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति समर्पित रहते हुए देश के विकास...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio