@जे0 के0…..

SONBHADRA। 80वें स्वतंत्रता दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर शनिवार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

ध्वजारोहण के बाद जिलाधिकारी ने गांधी उद्यान पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों और वीर बलिदानियों के त्याग, संघर्ष एवं राष्ट्रसेवा को कृतज्ञतापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि तिरंगा देश की

आन-बान-शान का प्रतीक होने के साथ ही असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, संघर्ष और स्वाभिमान की गौरवगाथा को अपने भीतर समेटे हुए है। उन्होंने सभी से राष्ट्रहित में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
वहीं मुख्य विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान कलेक्ट्रेट एवं विकास भवन के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष और कर्मचारी मौजूद रहे।




