संवाददाता@रामबली मिश्रा…..

स्वतंत्रता दिवस के शनिवार को विद्यालय के प्रबंधक और मुख्य अतिथि शिक्षकों के मौजूदगी में ध्वजारोहण कर हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई, जो बड़े उत्साह पूर्वक गांव गली मुहल्ले में भारत की जय,बंदे मातरम, बीर शाहिद अमर रहे के नारे लगाए गए।प्रभात फेरी के पश्चात विद्यालय में बच्चे एकत्रित हुए । यहां पर बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्य क्रम किया गया।
मुख्य अतिथि अमरेश तिवारी ने इस मौके पर बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतन्त्रता और आजादी का जश्न उन बीर शहीदों के लिए तभी होगा जब हम सभी राष्ट्र रक्षा के लिए सदैव प्राणों की आहुति देने लिए तैयार रहे यही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि और उन बीर सपूतो की याद में होगी।

इस अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के प्रबंधक श्रवण गुप्ता ने विस्तृत रूप से उन बीर शहीदों के बारे में विचार व्यक्त की कहा कि देश पर जब संकट आए तब हम सभी को देश रक्षा के लिए तैयार रहे जिन्होंने अंग्रेजों की गुलामी से हमें स्वतंत्रता से जीने की आजादी दिलाई।
कार्यक्रम के समापन पश्चात बच्चों में मिष्ठान वितरण कर मुँह मीठा कराया गया।प्रबंधक गुप्ता ने बहुमूल्य समय देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वाले मुख्य अतिथि,अभिभावक,सहित ग्रामीणों के प्रति आभार प्रकट किया।




