• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 12, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन. दिल के अरमां आंसुओं में बह गए, हम वफा करके भी तन्हा रह गए

JK Gupta by JK Gupta
March 23, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
17
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सलखन/सोनभद्र.@बद्री प्रसाद…..


— सीएम सामूहिक विवाह योजना में स्वीकृत सात निर्धन- गरीब कन्याओं का सूची में नाम न होने से विवाह से हुई वंचित


दिल के अरमां आंसुओं में बह गए हम वफा करके भी तन्हा रह गए…………. उक्त पंक्तियां जनपद सोनभद के विकासखंड रावर्ट्सगंज अंतर्गत मारकुंडी ग्राम पंचायत के उन सात गरीब-निरीह निर्धन कन्याओं के पिता,अभिभावकों एवं परिजनों पर सटीक चरितार्थ हो रही है कि उन्होंने 23 मार्च2023 दिन सोमवार को होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अपने सात कन्याओं का विवाह करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था।

जिसकी स्वीकृति तथा निर्धारित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के निर्देश भी दिया गया लेकिन ठीक समय पर यह कह कर उनके इरादों,मंसूबों तथा कन्या के हाथ पीले करने का प्रण पर पानी फिर गया जब उन्हें यह कह दिया गया कि उनका लिस्ट में नाम नहीं है तथा लक्ष्य पूरा हो गया हैऔर उन्हें इस योजना से वंचित करते हुए निराश,हताश कर वापस घर लौटा दिया गया।इससे गरीब-निरीह सात निर्धन कन्याओं के विवाह से वंचित होने से उनके अभिभावक परिजन काफी चिंतित,परेशानहाल हैं।

इस संबंध में भेजे गए जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सोनभद्, खण्ड विकास अधिकारी, राबर्ट्सगंज- सोनभद्र को भेजे गए प्रार्थना पत्र के माध्यम से ग्राम पंचायत-मारकुण्डी के ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव बताते हैं कि ग्राम पंचायत मारकुण्डी के गरीब व असहाय व्यक्तियों कीसाथ पुत्रियों क्रमशः रीता 22 वर्ष पुत्री विजय यादव नि.मारकुंडी संग विजय सागर 23 वर्ष पुत्र गौरी शंकर नि.रौंप, कुमारी ममता 19 वर्ष पुत्री विनोद कुमार नि.मारकुंडी संघ संतोष कुमार 29 वर्ष पुत्र रामनरेश नि. जडेरूआ,सुरसती 18 वर्ष पुत्री बचाऊ नि.मारकुंडी संगअजय कुमार 25 वर्ष पुत्र मनीराम यादव नि.पनारी, संध्या 22 वर्ष पुत्री भुनेश्वर नि.मारकुंडी संग रितेश कुमार 27 वर्ष पुत्र उदय प्रकाश नि.हसरा बघेल सुषमा 22 वर्ष पुत्री रामदास नि. मारकुंडी संग विनय कुमार 28 वर्ष पुत्र लक्ष्मण नि. बरसोत,संजना 18 वर्ष पुत्री विफन नि.मीनाबाजार संग पप्पू कुमार भारती 27 वर्ष पुत्र नंदूराम नि.राजी,सरोज कुमारी 18 वर्ष पुत्री रतनलाल नि.मीनाबाजार संग रोहित कुमार 24 वर्ष पुत्र रामप्यारे नि.कोटा का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत ऑनलाइन आवेदन किया गया था।

ग्राम पंचायत अंतर्गत कुल पात्र युवतियों का उक्त योजना के तहत स्वीकृत हुआ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत प्रार्थी के ग्राम पंचायत मारकुण्डी से उक्त सातों युवतियों के सामूहिक विवाह डायट परिसर, उरमौरा,राबर्ट्सगंज, जनपद- सोनभद्र में दिनांक 23.03.2026 को विवाह होना प्रस्तावित हुआ था और दिनांक- 20.03.2026 को खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय से सम्बद्ध अधिकारियों द्वारा सत्यापन की कार्यवाही करके दिनांक 23.03.2026 को सामूहिक विवाह के प्रस्तावित स्थल पर ससमय उपस्थित होने हेतु निर्देशित भी किया गया।

उक्त प्रस्ताव के उपरान्त ग्राम पंचायत अंतर्गत उक्त युवतियों के परिजनों व नात-रिश्तेदारों द्वारा प्रस्तावित विवाह के क्रम में हिन्दू धर्म के अनुसार धार्मिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों को किया जाने लगा और इस क्रम में सम्बन्धित्त युवतियों के घरों में हल्दी व मेहदी के मांगलिक कार्यक्रम प्रारम्भ हो गये।उक्त के क्रम में एक ओर जहां ग्राम पंचायत अंतर्गत सामूहिक विवाह हेतु चयनित युवतियों के परिजनों द्वारा अपने- अपने घरों में मांगलिक कार्यक्रम किया जाने लगा,वहीं दूसरी ओर दिनांक- 21.03.2026 को खण्ड विकास अधिकारी, राबर्ट्सगंज से सम्बद्ध अधिकारी द्वारा प्रार्थी को बताया गया कि बी०डी०ओ० महोदय द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लक्ष्य प्राप्त हो जाने के कारण आपके ग्राम पंचायत अंतर्गत लाभार्थियों को उक्त प्रस्तावित योजना से वंचित किया जाता है।

इसके उपरान्त प्रार्थी ने दिनांक 22.03.2026 को बी०डीओ० राबर्ट्सगंज महोदय से जरिये दूरभाष वार्ता की गयी,तो उनके द्वारा भी वही बात दोहरायी गयी तत्पश्चात् दूरभाष वार्ता की गई तो यह बताया गया कि उरमौरा में प्रस्तावित सामूहिक विवाह हेतु लक्ष्य की प्राप्ति हो चुकी है।ऐसे में आपके ग्राम पंचायत अंतर्गत सातों लाभार्थियों को इससे वंचित किया जाता है।इसके उपरान्त वंचित कन्याओं के अभिभावकों द्वारा कहा गया सभी लाभार्थियों द्वारा हिन्दू धर्म अंतर्गत प्रचलित स्थानीय रीति- रिवाज के अनुसार धार्मिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों को नात- रिश्तेदारों की उपस्थिति में किया जा रहा है,ऐसे में यदि उन्हें इस योजना से वंचित कर दिया गया तो सम्बन्धित लाभार्थियों को शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना से वंचित होना पड़ जायेगा जो उनके मौलिक अधिकारों का हनन होगा।

इस पर कहा कि यदि इस सम्बन्ध में साक्ष्य सहित अभिलेख प्रस्तुत करें तो चोपन में दिनांक 26.03.2026 को प्रस्तावित सामूहिक विवाह में आपके ग्राम पंचायत के लाभाथियों को शामिल कर उनका सामूहिक विवाह कराने पर विचार किया जायेगा।इसी क्रम में इस प्रार्थना पत्र के साथ लाभार्थियों के ऑनलाइन आवेदन पत्र, रंगीन फोटोयुक्त साक्ष्य संलग्न कर अपेक्षित कार्रवाई करवाते हुए न्याय की गुहार लगाई है ताकि ग्राम पंचायत अंतर्गत मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लाभार्थियों का सामूहिक विवाह कराया जाना जनहित में आवश्यक है तो उनके मौलिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

रेणुकूट. ईएसआई हॉस्पिटल में शुरू हुई डेंटल ओपीडी, अब स्थानीय स्तर पर होगा दांतों का इलाज

Next Post

सोनभद्र. 551 दीपों की रोशनी में गूंजा शहीदों का सम्मान, रॉबर्ट्सगंज में उमड़ा जनसैलाब

Next Post

सोनभद्र. 551 दीपों की रोशनी में गूंजा शहीदों का सम्मान, रॉबर्ट्सगंज में उमड़ा जनसैलाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • भारत सरकार ने टेबल टेनिस फेडरेशन को किया निलंबित, आखिर क्यों उठाना पड़ा सख्त कदम?, Other-sports Hindi News
  • चोपन. क्षेत्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता की जय के नारे
  • केकराही. महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक
  • बीजपुर. मछली मारने के दौरान डूबने से अधेड़ की मौत
  • शक्तिनगर. मूल्यांकन एवं आकलन पद्धतियों पर आधारित द्विदिवसीय सीबीएसई क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित

Breaking News

भारत सरकार ने टेबल टेनिस फेडरेशन को किया निलंबित, आखिर क्यों उठाना पड़ा सख्त कदम?, Other-sports Hindi News

भारत सरकार ने टेबल टेनिस फेडरेशन को किया निलंबित, आखिर क्यों उठाना पड़ा सख्त कदम?, Other-sports Hindi News
by Admin
August 12, 2026
0

टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI) की मान्यता निलंबित कर दी गई है। भारत सरकार ने 'प्रशासनिक कमियों' के मद्देनजर...

Read moreDetails

चोपन. क्षेत्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता की जय के नारे

by JK Gupta
August 12, 2026
0

संवाददाता@कृपा शंकर पांडेय...... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के क्रम में बुधवार को विकासखंड...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio