• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. ईएसआई हॉस्पिटल में शुरू हुई डेंटल ओपीडी, अब स्थानीय स्तर पर होगा दांतों का इलाज

JK Gupta by JK Gupta
March 23, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र.@अमिताभ मिश्रा……


नगर स्थित ईएसआई हॉस्पिटल में सोमवार से डेंटल ओपीडी की विधिवत शुरुआत हो गई। इस नई सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र के श्रमिकों और औद्योगिक कर्मचारियों को अब दांतों से जुड़ी समस्याओं के इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष ममता सिंह ने फीता काटकर डेंटल ओपीडी का उद्घाटन किया।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशुतोष दत्त त्रिपाठी ने बताया कि डेंटल सेवाएं शुरू होने से मरीजों को समय पर उपचार मिल पाएगा और इलाज में होने वाली देरी से भी राहत मिलेगी। गौरतलब है कि अस्पताल में डेंटल मशीन लगभग 20 वर्षों से उपलब्ध थी, लेकिन दंत चिकित्सक की तैनाती न होने के कारण अब तक डेंटल ओपीडी का संचालन नहीं हो पा रहा था।

कुछ वर्ष पूर्व बिड़ला मार्केट स्थित डिस्पेंसरी में तैनात प्रभारी चिकित्सक डॉ. ऋषिमणि त्रिपाठी के पास एमबीबीएस के साथ बीडीएस की भी डिग्री है। उनकी योग्यता को देखते हुए डॉ. आशुतोष दत्त त्रिपाठी ने शासन से पत्राचार कर डेंटल यूनिट संचालन की अनुमति प्राप्त की, जिसके बाद यह सुविधा शुरू हो सकी। इस बीच, निगम के निदेशक डॉ. सौम्य पांडेय ने वर्चुअल माध्यम से डेंटल ओपीडी के शुभारंभ पर अपनी शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने ओपीडी संचालन की अनुमति दिलाने के लिए हुए पत्राचार में सक्रिय भूमिका निभाते हुए प्रक्रिया को तेज किया, जिससे यह सुविधा जल्द शुरू हो सकी। इस अवसर पर डॉ. आनंद पटेल, अनिल सिंह, डॉ. ऋषिमणि त्रिपाठी, डॉ. अखिलानंद मिश्र सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Previous Post

मियामी ओपन के तीसरे दौर में सेबेस्टियन कोरडा से हारे अल्काराज, हो गया बड़ा उलटफेर

Next Post

सलखन. दिल के अरमां आंसुओं में बह गए, हम वफा करके भी तन्हा रह गए

Next Post

सलखन. दिल के अरमां आंसुओं में बह गए, हम वफा करके भी तन्हा रह गए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जिला कार्य समिति में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को नवीन दायित्व मिलने पर भव्य स्वागत समारोह
  • दुद्धी. चैती छठ पर्व खरना के साथ 36 घंटा निर्जला व्रत हुआ प्रारंभ
  • म्योरपुर. ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम कल
  • ओबरा. भुवनेश्वर समाज का भव्य सम्मान समारोह का आयोजन
  • ओबरा. उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के बैनर तले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.