• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 12, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. 551 दीपों की रोशनी में गूंजा शहीदों का सम्मान, रॉबर्ट्सगंज में उमड़ा जनसैलाब

JK Gupta by JK Gupta
March 23, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
78
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यालय/सोनभद्र.@विशाल टंडन……


प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी जन चेतना संस्थान द्वारा “शहीदों को नमन” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को 551 दीप प्रज्वलित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों के बलिदान के पुनर्स्मरण हेतु गुरुद्वारा रॉबर्ट्सगंज से बढ़ौली चौराहा तक निकाली गई पदयात्रा से हुई। इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए।

विशेष आकर्षण का केंद्र रहे वे बच्चे, जो भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के वेश में सजे हुए थे। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर इन अमर शहीदों को नमन किया और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। पदयात्रा के समापन के बाद आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में 551 दीप जलाकर शहीदों को याद किया गया। दीपों की रोशनी ने वातावरण को भावुक और श्रद्धामय बना दिया।

उपस्थित लोगों ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए देश सेवा और राष्ट्रप्रेम का संकल्प लिया। इस अवसर पर एक दिन पूर्व आयोजित सामान्य ज्ञान एवं चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। बालिका वर्ग में आरोही दुबे ने प्रथम, नंदिनी चंदक ने द्वितीय तथा प्रतिमा मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं बालक वर्ग में नैन चौबे प्रथम, रामनारायण द्वितीय और वीरेंद्र प्रताप तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में तनु मौर्या प्रथम, आयुष कुमार द्वितीय और नितेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे।कार्यक्रम में अजीत सिंह भंडारी, देवेंद्र सिंह, कृतपाल सिंह, मंजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, जगकीरत सिंह, बलकार सिंह, राजेश द्विवेदी, संदीप सिंह, विजय जैन, राजाराम दुबे, देवानंद पाठक, राकेश चौधरी, वकील खान, बी.एन. सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, भीम सिंह, क्रांति सिंह, सुनील सिंह, अनुज सिंह, अभिषेक मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री गंगा राम बौद्ध शिक्षण संस्थान, मानपुर के बच्चों का विशेष योगदान रहा, जिसकी सभी ने सराहना की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सलखन. दिल के अरमां आंसुओं में बह गए, हम वफा करके भी तन्हा रह गए

Next Post

gaya archery players won 10 gold and 25 medals in Khelo India girls golden target

Next Post
gaya archery players won 10 gold and 25 medals in Khelo India girls golden target

gaya archery players won 10 gold and 25 medals in Khelo India girls golden target

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • भारत सरकार ने टेबल टेनिस फेडरेशन को किया निलंबित, आखिर क्यों उठाना पड़ा सख्त कदम?, Other-sports Hindi News
  • चोपन. क्षेत्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता की जय के नारे
  • केकराही. महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक
  • बीजपुर. मछली मारने के दौरान डूबने से अधेड़ की मौत
  • शक्तिनगर. मूल्यांकन एवं आकलन पद्धतियों पर आधारित द्विदिवसीय सीबीएसई क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित

Breaking News

भारत सरकार ने टेबल टेनिस फेडरेशन को किया निलंबित, आखिर क्यों उठाना पड़ा सख्त कदम?, Other-sports Hindi News

भारत सरकार ने टेबल टेनिस फेडरेशन को किया निलंबित, आखिर क्यों उठाना पड़ा सख्त कदम?, Other-sports Hindi News
by Admin
August 12, 2026
0

टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI) की मान्यता निलंबित कर दी गई है। भारत सरकार ने 'प्रशासनिक कमियों' के मद्देनजर...

Read moreDetails

चोपन. क्षेत्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता की जय के नारे

by JK Gupta
August 12, 2026
0

संवाददाता@कृपा शंकर पांडेय...... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के क्रम में बुधवार को विकासखंड...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio