संवाददाता@रामबली मिश्रा……

बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा झीलों निवासी एक अधेड़ की रिहंद जलाशय में मछली मारने के दौरान बुधवार को मौत हो गई।खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर एन टी पी सी रिहंद के मोर्चरी में रखवा दिया।गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजा जाएगा।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि झीलों निवासी मृतक बैजनाथ 58 पुत्र नगवा के पुत्र लालबहादुर ने तहरीर देकर अवगत कराया कि हमारे पिता रिहंद जलाशय में मछली मारने गए थे जो रबर के ट्यूब के सहारे गहरे जल में उतरे थे इसी बीच ट्यूब का हवा निकल जाने से डूबने लगे तैरने न आने के कारण उनकी बुद्धवार की मौत हो गई।

सूचना के पश्चात तत्काल पुलिस टीम मौके पर भेज कर विधिक कार्रवाई के पश्चात शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार की सुबह दुद्धी भेजा जाएगा।







